[ad_1]
Last Updated:
धर्मेंद्र देओल की बर्थ एनिवर्सरी पर बॉबी देओल ने पिता को याद किया. ब़ॉबी ने धर्मेंद्र को अपने बचपन का हीरो बताया. 24 नवंबर को दिग्गज एक्टर के निधन के बाद आज उनका पहला बर्थडे है जिस मौके पर देओल परिवार बेहाल है. सनी देओल, बॉबी और अभय ने भावुक पोस्ट साझा कर अपने पिता धर्मेंद्र को याद किया.
धर्मेंद्र के जन्मदिन के मौके पर बॉबी ने उन्हें याद किया. नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र देओल का निधन हाल ही में 24 नवंबर को हुआ था. उनके निधन से देओल परिवार और हिंदी सिनेमा में एक खालीपन सा है. आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उन्हें हर कोई याद कर रहा है. पत्नी हेमा मालिनी और बेटे सनी देओल के बाद अब उनके छोटे बेटे बॉबी देओल ने अपने पिता को याद किया है. उन्होंने अपने पिता को अपने बचपन का हीरो बताया है.
बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वे अपने पिता के साथ बैठे हैं. दोनों के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे प्यारे पापा और हमारे प्यारे धरम, आपकी सोच में मैं ये लिख रहा हूं. दुनिया भर में इतना प्यार नहीं जितना, आपने हम सभी को दिया. हर मुस्कुराहट, हर टपकते आंसू में साथ निभाया, हर मुश्किल में हाथ बढ़ाया और ऐसा सिर्फ हमारे धरम कर सकते हैं’
धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए बॉबी देओल
उन्होंने आगे लिखा, ‘आप स्टार बनें तो सबको साथ लेकर हाथ थाम के आगे बढ़ें, किसी का हाथ नहीं छोड़ा. आपने पंजाब का, साहनेवाल का और देश का नाम रोशन किया है. ही-मैन हो आप सब के लिए थे, लेकिन बचपन से ही आप मेरे हीरो हैं. आप ही से हमने सपने देखना सीखा, आप ही से हमने आत्मविश्वास सीखा, और आपके संस्कार से हम देओल बने.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link