Headlines

‘धुरंधर’ ने ‘जाट’ को रौंद डाला, दुनियाभर में बजा रणवीर सिंह का डंका, एक्शन फिल्म ने वर्ल्डवाइड की झामफाड़ कमाई

[ad_1]

Last Updated:

Dhurandhar worldwide box office day 3: रणवीर सिंह की एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म धुरंधर ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है. ओवरसीज मार्केट में भी इस फिल्म का डंका बज रहा है. दिलचस्प बात है कि रविवार को धुरंधर ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई की और साथ ही दुनियाभर में सिर्फ तीन दिनों 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. यह साल 2025 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों की लिस्ट में बहुत जल्द शुमार होने वाली है.

'धुरंधर' ने 'जाट' को रौंद डाला, दुनियाभर में फिल्म ने की झामफाड़ कमाईधुरंधर फिल्म ने दुनियाभर में शानदार बिजनेस कर लिया है.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर एकतरफा तहलका मचा रही है. तीन दिनों में भारत में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं, विदेशों भी ‘धुरंधर’ का डंका बज रहा है. इस स्पाई ड्रामा को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है और रविवार को इसने अब तक की सबसे बड़ी सिंगल-डे कमाई दर्ज की. दुनियाभर में 160 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया है और धुरंधर ने यह कमाल सिर्फ तीन दिनों ही कर दिखाया. चलिए आपको बताते हैं कि वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन कितने करोड़ का हो चुका है.

धुरंधर के मेकर्स ने फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा जारी किया है. जियो स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ‘धुरंधर’ दुनियाभर में 160.15 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है. यह सिर्फ तीन दिनों की कमाई है. भारत में फिल्म का ग्रोस कलेक्शन 125.67 करोड़ है, जबकि ओवरसीज कमाई 34.48 करोड़ है.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *