Headlines

‘धुरंधर’ पर ऋतिक रोशन ने की दोगली बात! हुए ट्रोल तो की आदित्य धर का तारीफ, बोले- ‘दिमाग से निकाल नहीं पाया’

[ad_1]

Last Updated:

Hrithik Roshan took U-turn on Dhurandhar: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की पॉलिटिक्स पर सवाल उठाने के बाद बुरी तरह ट्रोल होने पर ऋतिक रोशन ने यू-टर्न ले लिया. उनका लेटेस्ट पोस्ट देख लोग इसे डैमेज कंट्रोल बता रहे हैं. 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 180 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ट्रोल होने के बाद उन्होंने क्या कहा चलिए बताते हैं…

'धुरंधर' पर ऋतिक ने की दोगली बात! हुए ट्रोल तो बोले- दिमाग से निकाल नहीं पाया ऋतिक रोशन के पोस्ट को अब लोग डेमे

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ जबरदस्त सुर्खियों में है. रिलीज के बाद से फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं. कई बॉलीवुड सेलेब्स ने आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने फिल्म को लेकर दो पोस्ट किए. पहले पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. ट्रोलिंग के बाद उन्होंने फिर एक पोस्ट किया, जिसपर उन्होंने फिर न सिर्फ बधाई दी बल्कि फिल्म और कलाकारों की तारीफ भी की.

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और आर. माधवन स्टारर एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ रिलीज के छह दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 180 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. डायरेक्टर आदित्य धर की यह फिल्म पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर आधारित है, जो दर्शकों में जोश भर रही है. फिल्म का रिव्यू करते हुए ऋतिक रोशन ने दो पोस्ट किए, जिसके बाद से वह सुर्खियों में हैं.

ऋतिक रोशन ने क्या किया था पोस्ट

एक्टर ने लिखा, ‘मुझे सिनेमा पसंद है, ऐसे लोग पसंद हैं जो एक भंवर में फंसते हैं और कहानी को कंट्रोल करने देते हैं. उसे तब तक घुमाते, हिलाते हैं जब तक उन्हें जो बात कहनी है स्क्रीन पर निकलकर ना आए. धुरंधर इसका एक उदाहरण है. कहानी कहने का तरीका बहुत पसंद आया, यह सिनेमा है. मैं इसकी पॉलिटिक्स से सहमत नहीं हो सकता, और इस बात पर बहस कर सकता हूं कि दुनिया के नागरिक होने के नाते हम फिल्ममेकर्स को क्या जिम्मेदारियां उठानी चाहिए. फिर भी, मैं इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकता कि सिनेमा के एक स्टूडेंट के तौर पर मुझे यह कितना पसंद आया और मैंने इससे कितना कुछ सीखा. कमाल है.’

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *