[ad_1]
Last Updated:
Dhurandhar X Review: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त स्टारर धुरंधर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म को ‘उरी’ फेम डायरेक्टर आदित्य धर ने बनाया है. एक्स पर फिल्म को पहले ही दिन से सराहा जा रहा है. नेटिजेंस, मूवी गोअर्स और क्रिटिक्स ने धुरंधर को धुआंधार बताया है.
धुरंधर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है.नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. धुरंधर सच्ची घटनाओं से प्ररित भारत के वीरपुत्रों की कहानी है. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन स्टारर ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की. पहले ही दिन से फिल्म धमाकेदार कमाई कर लगातार नोट छापने की मशीन बनी हुई है. रणवीर सिंह के लीड रोल वाली फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है. अक्षय खन्ना इस फिल्म से एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं.
अक्षय खन्ना धुरंधर में अपने किरदार के चलते एक बार फिर एक्स पर चर्चाओं में छा गए हैं. फिल्म में उनके रोल को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. दर्शक उनके दमदार अभिनय के मुरीद हो गए हैं. अक्षय खन्ना इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई विक्की कौशल स्टारर छावा में विलेन के किरदार में नजर आए थे. उन्होंने फिल्म में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स को भी मंत्रमुग्ध कर दिया था और एक बार फिर वो ऐसा करने में सफल रहे हैं.
सोशल मीडिया पर छाई धुरंधर
dhurandhar
विलेन बन छाए अक्षय खन्ना
अक्षय फिल्म धुरंधर में भी विलेन के किरदार में ही नजर आए और खूंखार खलनायक बन वो लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने में सफल रहे हैं. एक्स पर उनके शानदार अभिनय की तारीफ करते हुए लोगों ने जमकर कमेंट किए हैं. लोगों का कहना है कि अक्षय खन्ना के अभिनय में समय और बढ़ती उम्र के साथ निखार आ रहा है.
Thanks to #AdityaDhar for bringing their story to the screen.
R. Madhavan, Arjun Rampal, Sanjay Dutt and Akshaye Khanna are outstanding while #RanveerSingh is just okay.
[ad_2]
Source link