[ad_1]
Last Updated:
‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना ने अपने शानदार अभिनय से सभी को हैरान कर दिया है. वो खलनायक की भूमिका में हीरो रणवीर सिंह पर भी भारी पड़े हैं. अक्षय खन्ना की दमदार एक्टिंग की क्रिटिक्स से लेकर दर्शक तक सब तारीफ कर रहे हैं. फराह खान, मधुर भंडारकर समेत इंडस्ट्री के बड़े नामों ने उनके अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि वो ऑस्कर जीतने के काबिल हैं. अब इस कड़ी में अक्षय खन्ना की दोस्त तारा शर्मा का नाम भी जुड़ गया है.
तारा शर्मा ने अक्षय खन्ना के परफॉर्मेंस की तारीफ की. नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ और अक्षय खन्ना की एक्टिंग की तारीफ करने वाले दर्शकों और एक्टर्स की लिस्ट लंबी होती जा रही है. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अक्षय के बचपन की दोस्त और एक्ट्रेस तारा शर्मा ने कहा कि उन्होंने फिल्म में कमाल किया है. एक्ट्रेस और होस्ट तारा शर्मा ने दोस्त अक्षय खन्ना की खुलकर तारीफ की है.
तारा शर्मा ने शेयर की पुरानी फोटो
तारा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tarasharmasaluja)
बचपन के दोस्त हैं तारा और अक्षय खन्ना
तारा ने आगे बताया कि दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं. स्कूल के दिनों में साथ कई ड्रामा किए थे और उस समय से ही पता था कि अक्षय एक्टिंग में ही करियर बनाएंगे. उन्होंने लिखा, ‘शायद आप सबसे प्राइवेट इंसान हैं जिन्हें मैं जानती हूं. आपके लिए सचमुच बहुत खुश हूं कि आपकी चुपचाप की गई कड़ी मेहनत का फल अब मिल रहा है.’
तारा ने पुरानी तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें दोनों के साथ और भी दोस्त पोज देते नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा, ‘ये फ्लैशबैक फोटोज आपके ‘नो फोटो’ ऑरा से पहले की हैं.’ अक्षय खन्ना सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं. हालांकि तारा ने उन्हें टैग करते हुए लिखा, ‘मुझे पता है आप सोशल मीडिया के किसी प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं, लेकिन फिर भी टैग कर रही हूं.’
About the Author
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
[ad_2]
Source link