Headlines

धोनी को आखिरी पारी में भेजा पवेलियन… वर्ल्ड कप में खेली सबसे बड़ी पारी, 23 शतक ठोककर लिया संन्यास

[ad_1]

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक मार्टिन गुप्टिल ने आधिकारिक रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. 38 साल की उम्र में गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा. 14 साल के इंटरनेशनल करियर में गुप्टिल ने न्यूजीलैंड की ओर से 367 इंटरनेशनल मैच खेले. उन्होंने इस दौरान 23 सेंचुरी जड़ी. व्हाइट बॉल क्रिकेट में गुप्टिल के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं. उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर के तौर पर किया.

मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptil) ने 122 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 3,531 रन बनाए. वनडे में उनके रनों की संख्या 7,346 है. गप्टिल वनडे में ऑल टाइम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उनसे पहले रॉस टेलर और स्टीफन फ्लेमिंग हैं. साल 2009 में डेब्यू करने वाले मार्टिन गुप्टिल पहले ही वनडे में शानदार शतक जड़कर उसे यादगार बना दिया. उन्होंने यह कारनामा वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन पार्क में किया था. इसके बाद साल के अंत में उन्हें आईसीसी वर्ल्ड वनडे इलेवन टीम में जगह मिली.

2025 की पहली हैट्रिक… श्रीलंकाई गेंदबाज ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, फिर भी टीम ने गंवा दी ODI सीरीज

रोहित शर्मा- विराट कोहली को रणजी में भेजो… शास्त्री ने डोमेस्टिक में खेलने की बताई वजह, पोंटिंग ने आराम करने की दी सलाह

मार्टिन गुप्टिल ने वर्ल्ड कप में जड़ा दोहरा शतक
मार्टिन गुप्टिल ने कई बेहतरीन पारियां खेली और टीम को जीत दिलाई. लेकिन इनमें से एक रिकॉर्ड ब्रेकिंग पारी उन्होंने 2015 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड के क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली. गुप्टिल ने वर्ल्ड कप मैच में दोहरा शतक जड़कर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली. उन्होंने 237 रन बनाए. वह वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी हैं. इसके अलावा उन्होंने नाबाद 189 रन की पाररी इंग्लैंड के खिलाफ 2013 में खेली थी जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2017 में नाबाद 180 रन बनाए.

मार्टिन गुप्टिल टेस्ट में 3 सेंचुरी लगा चुके हैं
टी20 इंटरनेशनल मैचों में मार्टिन गुप्टिल ने 69 गेंदों पर नाबाद 101 रन की पारी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी.उन्होंने यह स्कोर 2012 में ईस्ट लंदन में बनाया था. साल 2018 में ऑकलैंड में गुप्टिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 गेंदों र 105 रन बनाए. गुप्टिल ने 47 टेस्ट मैचों में 2586 रन बनाए. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 3 सेंचुरी लगाई. टेस्ट में उनका बेस्ट स्कोर बांग्लादेश के खिलाफ 2010 में 189 रन रहा.

2019 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में धोनी किया था रनआउट
मार्टिन गुप्टिल ने 2019 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एमएस धोनी को रनआउट कर करोड़ों भारतीय फैंस की उम्मीदें तोड़ दी थी. जब टीम को धोनी की जरूरत थी तब, मार्टिन गुप्टिल ने अपने सटीक थ्रो से धोनी को रन आउट कर दिया.धोनी एक रन चुराने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे. धोनी की इंटरनेशनल क्रिकेट में वो आखिरी पारी साबित हुई.धोनी का रनआउट मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

Tags: Martin guptill

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *