Headlines

नवाज़ुद्दीन की ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ 19 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर

[ad_1]

Last Updated:

अपने दमदार और यथार्थवादी अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं. अभिनेता ने खुलासा किया है कि वह अपने निभाए किरदारों से आसानी से बाहर नहीं आ पाते और उन्हें असल जिंदगी से ज्यादा फिल्मी दुनिया में रहना पसंद है. यही वजह है कि वह अपने किरदारों के लिए एक ‘ऑन-ऑफ बटन’ की ख्वाहिश रखते हैं.

ख़बरें फटाफट

'काश जिंदगी में भी होता ऑन-ऑफ बटन', हर रोल में जान फूंक देता है ये एक्टरहर रोल से रच दिया इतिहास

नई दिल्ली. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी हिंदी सिनेमा में अपने वर्सटाइल किरदारों के लिए जाने जाते हैं. छोटे-छोटे रोल से करियर की शुरुआत करने वाले नवाज़ आज लीड रोल में नजर आकर सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं.

फिल्म ‘सरफरोश’ से अपने करियर की शुरुआती पहचान बनाने वाले नवाज़ुद्दीन अब अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात कर रहे हैं. इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म ‘रात अकेली है. द बंसल मर्डर्स’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

अपने हालिया इंटरव्यू में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपने किरदारों को निभाने के दौरान आने वाली चुनौतियों पर बात की. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके अंदर भी बाकी अभिनेताओं की तरह एक ऑन-ऑफ का बटन हो. नवाज़ ने बताया कि वह जिस भी किरदार को निभाते हैं, वह उनके दिमाग में कहीं न कहीं बना रहता है और उसे पूरी तरह भूलने में वक्त लगता है.

किरदारों में डूब जाते हैं नवाज़ुद्दीन

अपनी बात आगे रखते हुए नवाज़ुद्दीन ने कहा, मैंने कई अभिनेताओं को देखा है जो कैमरा ऑन होते ही किरदार में आ जाते हैं और शूट खत्म होते ही नॉर्मल हो जाते हैं. लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं होता. मेरा किरदार मेरे दिमाग में बना रहता है और उससे बाहर आने में समय लगता है.अभिनेता ने आगे कहा कि काश उनके अंदर भी ऑन-ऑफ का बटन होता, लेकिन ऐसा नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि उन्हें बाहरी दुनिया से ज्यादा फिल्मी दुनिया पसंद है और वह अपने किरदार में रहना ज्यादा सहज महसूस करते हैं. कई बार लगातार दो महीने तक शूटिंग चलती है और उसके बाद नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना उनके लिए मुश्किल हो जाता है, क्योंकि उन्हें फिल्म का सेट और वह दुनिया ज्यादा अपनी लगती है.

मर्डर मिस्ट्री में मचाएंगे धमाल

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘रात अकेली है. द बंसल मर्डर्स’ 19 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है. कहानी में एक अमीर परिवार की एक ही रात में हत्या हो जाती है और केवल एक लड़की मीरा बंसल बचती है. मीरा बंसल और काले जादू से जुड़े रहस्य फिल्म को और भी रोमांचक बनाते हैं.

फिल्म में नवाज़ुद्दीन एक बार फिर इंस्पेक्टर जतिल यादव के किरदार में नजर आएंगे. उनके साथ इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह, संजय कपूर, राधिका आप्टे, इला अरुण और रेवती जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

‘काश जिंदगी में भी होता ऑन-ऑफ बटन’, हर रोल में जान फूंक देता है ये एक्टर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *