[ad_1]
Agency:News18 Uttarakhand
Last Updated:
Rudrapur Video Viral: उत्तराखंड के रुद्रपुर में नशे में धुत एक हेड कांस्टेबल और बीजेपी नेता के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. हेड कांस्टेबल पर आरोप है कि उसने एक दुकानदार से फल लेकर उसकी मोबाइल भी छीन ल…और पढ़ें
रुद्रपुर से बीजेपी नेता और पुलिसकर्मी के बीच हाथापाई का वीडियो सामने आया है
हाइलाइट्स
- हेड कांस्टेबल और बीजेपी नेता के बीच मारपीट का वीडियो वायरल.
- नशे में धुत हेड कांस्टेबल निलंबित, बीजेपी नेता गिरफ्तार.
- हेड कांस्टेबल ने दुकानदार का फोन छीना, वर्दी पर दो स्टार लगाए थे.
रुद्रपुर: उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले में नेता और पुलिसकर्मी के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र रुद्रपुर का बताया जा रहा है. वीडियो में पुलिसकर्मी एक व्यक्ति के साथ हाथापाई करता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी नशे में था. जिसके बाद उसकी एक नेता से हाथापाई हो गई. वीडियो का एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने संज्ञान लिया है. जिसके बाद एसएसपी ने वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है. साथ ही पुलिसकर्मी से हाथापाई करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो बीजेपी का नेता बताया जा रहा है.
पुलिस के मुताबिक हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह पुलिस लाइन में तैनात हैं. कुछ दिनों से वह ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे. 14 फरवरी की दोपहर हरवीर सिंह चाय पीने अटरिया रोड गए थे. आरोप है कि इस दौरान नशे में धुत हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह ने एक व्यक्ति का फोन छीन लिया. व्यक्ति ने भाजपा नेता राधेश शर्मा को मामले की सूचना दी. जिसके बाद राधेश शर्मा भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे. और पुलिसकर्मी से हाथपाई शुरू कर दी.
हेड कांस्टेबल निलंबित
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 14 फरवरी को पुलिसकर्मी हरवीर सिंह और बीजेपी के पूर्व पार्षद राधेश शर्मा के बीच मारपीट हो गई. जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिसकर्मी हरवीर सिंह जो कि घटना के समय शराब का सेवन करना पाया गया, उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया है. वहीं, हाथापाई करने वाले राधेश शर्मा समेत अन्य के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया. पूरा मामला थाना ट्रांजिट कैंप से संबंधित है.
दरोगा बन घूम रहा था हेड कांस्टेबल
पूरे मामले में गिरफ्तार बीजेपी नेता देर शाम तक बेल पर से छूट गए. उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था और दारोगा बनकर घूम रहा था. आरोपी पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल है. इसके बावजूद उसने वर्दी पर दो स्टार लगाया था. वह पास के दुकानदार का फोन छीनकर भाग रहा था. उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी ने फल की दुकान से फल भी खरीदे और दुकानदार को पैसे नहीं दिए.
इस मामले की सूचना दुकानदार ने उन्हें दी. विरोध करने पर आरोपी पुलिसकर्मी पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के लिए अपशब्द कहने लगा. जिसके बाद उनकी और आरोपी पुलिसकर्मी बहस हो गई और मामला हाथपाई तक पहुंच गया. उन्होंने बताया कि वह पार्टी फोरम में जाकर मामले की शिकायत करेंगे. आरोपी ने वर्दी का अपमान किया है.
Rudrapur,Udham Singh Nagar,Uttarakhand
February 17, 2025, 11:43 IST
[ad_2]
Source link