Headlines

नहीं जाना पाकिस्तान, भारतीय अंपायर ने दिखाया पीसीबी को आईना, आईसीसी ने की मनाने की कोशिश लेकिन…

[ad_1]

Last Updated:

चैंपियंस ट्रॉफी के कुछ मुकाबले पाकिस्तान में तो कुछ दुबई में खेले जाएंगे. भारतीय अंपायर नितिन मेनन ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है. मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ भी पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे. मेनन आईसीसी एल…और पढ़ें

नहीं जाना पाकिस्तान, भारतीय अंपायर ने दिखाया पीसीबी को आईना, आईसीसी ने ...

नितिन मेनन ने पाकिस्तान जाने से किया किनारा.

हाइलाइट्स

  • नितिन मेनन ने पाकिस्तान का दौरा करने से किया इनकार
  • 19 फरवरी से होगा चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन
  • भारत चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच यूएई में खेलेगा

नई दिल्ली. आईसीसी के एलीट पैनल के अंपायरों में शामिल इकलौते भारतीय नितिन मेनन ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है. इससे पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था. चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से होना है. इसके कुछ मैच पाकिस्तान में होंगे जबकि भारतीय टीम के सभी मैच यूएई में खेले जाएंगे. आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अंपायरों की जो लिस्ट जारीकी है उसमें नितिन मेनन का नाम नहीं है.मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ भी चैंपियंस ट्रॉफी को मिस करेंगे. नितिन मेनन ने व्यक्तिगत कारणों से इस महीने पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में अंपायरिंग से बाहर होने का विकल्प चुना है.

आईसीसी ने बुधवार को 15 मैच अधिकारियों की सूची की घोषणा की. जिसमें तीन मैच रेफरी और 12 अंपायर शामिल हैं. जो 19 फरवरी को कराची में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के अधिकारी होंगे जिसका फाइनल नौ मार्च को होगा. ऑस्ट्रेलिया के डेविड बून, श्रीलंका के रंजन मदुगले और जिम्बाब्वे के एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट को आठ टीमों के टूर्नामेंट के लिए मैच रेफरी के रूप में नामित किया गया है. यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में तीन जगह कराची, लाहौर और रावलपिंडी में आयोजित किया जाएगा. जबकि भारत सुरक्षा चिंताओं के कारण अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा जिसमें शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से होगी.

38 से सीधे दूसरे नंबर पर… अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टॉप 5 में 3 भारतीय बैटर्स शामिल

27 गेंद में शतक, 18 छक्के… 41 बॉल में 144 रन, साहिल के तूफान में जब टूट गए सारे रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘आईसीसी उन्हें (मेनन) चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल करना चाहता था. लेकिन उन्होंने निजी कारणों से पाकिस्तान नहीं जाने का फैसला किया.’ मेनन दुबई में होने वाले मैचों में अंपायर नहीं हो सकते थे क्योंकि आईसीसी तटस्थ अंपायरों की नियुक्ति की नीति का पालन करता है. विश्व संस्था ने अधिकारियों की सूची जारी करने के लिए अपने बयान में मेनन पर कोई टिप्पणी नहीं की. टूर्नामेंट के लिए चुने गए तीनों मैच रेफरी अनुभवी हैं.

आईसीसी ने कहा, ‘12 अंपायरों का एक प्रतिष्ठित पैनल आठ टीम के इस टूर्नामेंट में अंपायरिंग करेगा. जिसमें से छह अंपायर 2017 के चरण में शामिल थे. जिनमें रिचर्ड केटलबोरो भी शामिल हैं जो पिछली चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अंपायरिंग कर चुके हैं.’

मैच अधिकारी:
अंपायर: कुमार धर्मसेना, क्रिस गैफनी, माइकल गॉ, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, अहसान रजा, पॉल रीफेल, शारफुद्दौला इब्ने शाहिद, रॉडनी टकर, एलेक्स व्हार्फ, जोएल विल्सन. मैच रेफरी: डेविड बून, रंजन मदुगले, एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट.

homecricket

नहीं जाना पाकिस्तान, भारतीय अंपायर ने दिखाया पीसीबी को आईना, आईसीसी ने …

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *