Headlines

नहीं रुके खुशी के आंसू, नीतीश कुमार रेड्डी ने शतक बनाकर की परिवार से मुलाकात, देखें वीडियो

[ad_1]

नई दिल्ली. नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन को काफ़ी यादगार बना दिया है. उनके लिए आज का दिन काफ़ी खास रहा क्योंकि उन्होंने आज अपनी करियर की पहली टेस्ट शतक लगाया वो भी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में. यहां पर शतक लगाना हर क्रिकेटर का सपना होता है और इस सपने को हकीकत में बनाया है नीतीश कुमार रेड्डी ने.

बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरा दिन खत्म होने के बाद नीतीश ने अपने परिवार से मुलाकात की. इस दौरान परिवार के खुशी आंसू रुक नहीं पाए. बीसीसीआई ने रेड्डी और उनके परिवार के बीच हुई मुलाकात का वीडियो शेयर किया.

इस विडिओ में देखा जा सकता है कि नीतीश शतक लगाने के बाद खुशी से परिवार से मिले. पहले नीतीश की मां उन्हें गले लगाती हैं और फिर भारतीय ऑलराउंडर अपनी बहन को गले लगाते हैं. इसके बाद वह अपने पिता के गले लगते हैं. इस दौरान उनके पिता मुत्याला रेड्डी काफी इमोशनल नजर आते हैं.

FIRST PUBLISHED : December 28, 2024, 19:22 IST

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *