Headlines

नहीं लिया विराट और रोहित का नाम, इरफान पठान बोले- 2 बल्लेबाज 5वें दिन टीम इंडिया को जिता सकता है मैच

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट में पहले तीन दिन के खेल में पीछे होने के बाद अब मैच जीतने की उम्मीद कर रहा है. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 474 रन के जवाब में नीतीश रेड्डी की शतकीय पारी के दम पर 369 रन बनाने में कामयाब रहा. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के दम पर मेजबान टीम के 9 विकेट 228 रन पर गिरा दिए. ऑस्ट्रेलिया के पास 333 रन की बढ़त है. भारत को अगर मैच जीतना है तो बल्लेबाजी अच्छी करनी होगी. इरफान पठान ने दो बल्लेबाजों पर अपना दांव लगाया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम अगर 5 मैचों की सीरीज में बढ़त लेना चाहती है तो मुश्किल काम को अंजाम देना होगा. बॉक्सिंग डे टेस्ट रोमांचक मोड़ पर खड़ा है. भारत के पास मैच जीतने का मौका होगा लेकिन इसके लिए उसे अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. टेस्ट मैच की चौथी पारी में 300 रन से ज्यादा का लक्ष्य आसान नहीं होता लेकिन गाबा में 329 रन बनाकर भारत पहले भी ऐसा कारनामा कर चुका है. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भारत के जीत के लिए यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत पर दांव लगाया है.

पठान ने नहीं लिया रोहित-विराट का नाम
भारतीय टीम को बॉक्सिंग डे टेस्ट में जीत दिलाने के लिए इरफान पठान ने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भरोसा नहीं जताया. उन्होंने युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल के साथ एक्स फैक्टर ऋषभ पंत पर दांव लगाया. पठान ने कहा, किसी भी टीम के लिए टेस्ट मैच में 300 रन से ऊपर का लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज करना मुश्किल होता है. अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की जगह होती तो हम अपने टीम की जीत पक्की मानते.

यशस्वी जायसवाल आक्रामक शॉट लगाकर मैच बदल सकते हैं. उनके पास क्षमता है कि वो तेजी से ऊपरी क्रम में रन बनाकर मैच को भारत की तरफ मोड़ दें. वहीं मिडिल आर्डर में ऋषभ पंत एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका बल्ला चल गया तो कोई भी लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है. टीम इंडिया की जीत इन दोनों बल्लेबाजों पर निर्भर करेगी.

Tags: Boxing Day Test, India vs Australia, Irfan pathan, Rishabh Pant, Rohit sharma, Virat Kohli, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *