Headlines

नाव के किनारे लेटी थी दुल्हन, करवा रही थी प्री-वेडिंग फोटोशूट, तभी हुआ ऐसा हादसा, रुआंसी हो गई लड़की!

[ad_1]

Last Updated:

इंस्टाग्राम अकाउंट @_simple_and_calm पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक दुल्हन प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाती नजर आ रही है. ये भी मुमकिन है कि वो दुल्हन न हो, सिर्फ एक…और पढ़ें

नाव के किनारे लेटी थी दुल्हन, करवा रही थी प्री-वेडिंग फोटोशूट, हुआ हादसा

दुल्हन नाव में फोटोशूट करवा रही है. (फोटो: Instagram/@_simple_and_calm)

आजकल शादी से पहले प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाना काफी आम बात हो गई है. आपने दूल्हा-दुल्हन को साथ में नदी किनारे, पहाड़ों पर, बीच पर या मंदिरों में या किसी एतिहासिक मॉन्यूमेंट में प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाते देखा होगा. पर कई बार इन फोटोशूट्स में कुछ ऐसा घट जाता है कि वो कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है और दूसरों को हैरान करता है. ऐसा ही एक दुल्हन (Bridal photoshoot on boat viral video) के साथ भी हुआ, जो नदी में चल रही नाव पर लेटकर फोटोशूट करवा रही थी. तभी उसके साथ ऐसा हादसा हुआ कि वो अफसोस करने लगी और रोने के अंदाज में अपनी परेशानी कैमरामैन को बताने लगी. हालांकि, वो सही में नहीं रो रही थी, पर उसकी आवाज सुनकर आपको ऐसा लगेगा कि वो रुआंसी हो गई है.

इंस्टाग्राम अकाउंट @_simple_and_calm पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक दुल्हन प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाती नजर आ रही है. ये भी मुमकिन है कि वो दुल्हन न हो, सिर्फ एक मॉडल हो जो ब्राइडल फोटोशूट करवा रही हो. पर वो जरूर नहीं है, जरूरी ये है कि उसके साथ जो हादसा हुआ है, वो उसके लिए काफी दुखदाई लग रहा है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *