Headlines

नीरज चोपड़ा ने अपने कार कलेक्शन में जोड़ी ऑडी आरएस क्यू-8

[ad_1]

Last Updated:

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने अपने कारों के काफिले में एक और शानदार कार शामिल की है. हाई-परफॉरमेंस कारों के प्रति अपने प्यार के लिए मशहूर, ओलंपिक चैंपियन के पास पहले से ही एक शानदार बेड़ा है, जिसमें एक मस्ट…और पढ़ें

क्रिकेटर्स की तरह कारों का काफिला रखता ये चैंपियन,अब खरीदा आॉडी RS-Q8

नीरज चोपड़ा के कार कलेक्सन में ऑडी RS-Q8 की इंट्री

हाइलाइट्स

  • नीरज चोपड़ा ने ऑडी RS-Q8 को अपने बेड़े में शामिल किया.
  • नीरज के पास पहले से मस्टैंग और टोयोटा फॉर्च्यूनर हैं.
  • नीरज की नई कार 305 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक पहुँच सकती है.

नई दिल्ली. क्रिकेटर्स को लोकप्रियता में कड़ी टक्कर देने वाले जेवलिन चैंपियन नीरज चोपड़ा अब शानो-शौकत के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है . गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर नीरज के पास तो वैसे कारों का काफिला है पर कहते है ना कि जी अभी भरा नहीं .. इसी लाइन को जीते हुए ओलंपिक चैंपियन ने अपने बेड़े में एक ऐसी कार को शामिल किया है जो लग्जरी के साथ साथ स्पीड के लिए भी जानी जाती है .

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने अपने कारों के काफिले में एक और शानदार कार शामिल की है. हाई-परफॉरमेंस कारों के प्रति अपने प्यार के लिए मशहूर, ओलंपिक चैंपियन के पास पहले से ही एक शानदार बेड़ा है, जिसमें एक मस्टैंग और कई टोयोटा फॉर्च्यूनर शामिल हैं. अब उन्होंने अपने कारों के बेड़े में ऑडी की आरएस क्यू-8 परफॉर्मेंस कार को जोड़ा हैं.

कार में रफ्तार भी, आराम भी 

भारतीय स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज की ये कार एक हाई-परफॉरमेंस एसयूवी और पहियों पर चलने वाली एक पावरहाउस है. ये कार 305 किमी/घंटा की टॉप स्पीड के साथ सड़कों पर दौड़ सकती है. वहीं, यह केवल 3.6 सेकेंडो में 0-100 किमी/घंटा की गति पकड़ लेती है. ऑडी की ओर से आने वाली इस कार के बेस मॉडल की कीमत 2.5 करोड़ रुपये  है लेकिन कस्टमाइजेशन के बाद, नीरज के वर्जन की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये हैं. नीरज ने जो कार डिजाइन कराई है उसमें उनकी पसंद की हर चीज का ध्यान रखते है. अपनी इस नई कार के बारे में बात करते हुए नीरज ने कहा, “मुझे कारें बहुत पसंद हैं. कड़ी मेहनत की वजह से ही मैं उन्हें खरीद पाया हूं. मेरा सपना सच हो गया. मैं और मेरा परिवार एक घर चाहते थे. यह बहुत अच्छी बात है कि अब हमारे पास एक घर है. हमारे सपने हकीकत में बदल रहे हैं. “



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *