Headlines

नौकर की बीवी से चुनाव हारे नेताजी, नतीजा आते ही घबराई ‘मेयर’, ‘शपथ नहीं लूंगी, चली जाएगी पति की नौकरी’

[ad_1]

Last Updated:

आमतौर पर लोग चुनाव जीतकर खुश हो जाते हैं लेकिन एक ऐसी मेयर भी हैं, जिन्हें रिजल्ट सुनते ही घबराहट होने लगी. उन्होंने चुनाव में हिस्सा तो लिया था, लेकिन हारने के लिए लेकिन जब वो जीत गईं तो शपथ ग्रहण से ही इनकार …और पढ़ें

नौकर की बीवी से चुनाव हारे नेता जी, घबराई 'मेयर' बोली- 'शपथ नहीं लूंगी'

ड्राइवर की बीवी से चुनाव हार गए नेताजी.

जिंदगी में इंसान पैसा और पोज़िशन ही चाहता है. हालांकि कई बार परिस्थितियां ऐसी भी होती हैं कि ये चीज़ें ऐसे इंसान को मिल जाती हैं, जिसे या तो उसकी ज़रूरत नहीं होती या फिर वो इसे लेना नहीं चाहता. कुछ ऐसा ही हुए रूस में, जहां मेयर का उपचुनाव हो रहा था और जीत ऐसे कैंडिडेट की हो गई, जो नतीजा सुनते ही चौंक गया. इतना ही नहीं वो तब से शपथ न लेने के बहाने ढूंढ रही हैं.

आमतौर पर लोग चुनाव जीतकर खुश हो जाते हैं लेकिन एक ऐसी मेयर भी हैं, जिन्हें रिजल्ट सुनते ही घबराहट होने लगी. उन्होंने चुनाव में हिस्सा तो लिया था, लेकिन हारने के लिए लेकिन जब वो जीत गईं तो शपथ ग्रहण से ही इनकार कर रही हैं. ऑडिटी सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक रूस की राजनीति की ये घटना सुर्खियों में है और लोग इंतज़ार कर रहे हैं कि मेयर अब क्या करेंगी?

ड्राइवर की बीवी से ‘हार’ गए नेताजी
रशियन मीडिया के मुताबिक सैटेलाइट सिटी येकातेरिनबर्ग में मेयर का उपचुनाव चल रहा था. यहां पर चार बार से मेयर रहे येवजेनी पिस्त्सोव एक बार फिर अपने पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे. इसे औपचारिकता भर माना जा रहा था क्योंकि उनके सामने प्रतिद्वंद्वी के तौर पर उन्हीं के ड्राइवर की पत्नी युलिया मास्लाकोवा खड़ी थीं. युलिया लगभग एक डमी कैंडिडेट थीं और वे खुद भी जीतने की उम्मीद नहीं कर रही थीं. युलिया को झटका तब लगा जब चुनाव के नतीजों में उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया. जितना झटका पिस्त्सोव को हारने का नहीं लगा था, उससे ज्यादा युलिया को जीतने का लगा.

‘मैं नहीं लूंगी शपथ’
जैसे ही युलिया के जीतने का ऐलान हुआ, उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि वो मेयर पद की शपथ नहीं लेंगी. दरअसल मेयर का चुनाव वहां सीधे जनता के वोट से नहीं बल्कि चुने हुए डिप्टीज़ के वोट से होता है. उन्होंने तत्कालीन मेयर को सबक सिखाने के लिए युलिया को जिता दिया, लेकन वो शपथ लेने से इनकार कर रही हैं. अगर उन्होंने 15 दिन में शपथ नहीं ली तो फिर चुनाव होंगे. अब सवाल ये है कि क्या युलिया के इनकार करने के बाद ड्राइवर के तौर पर उनके पति की नौकरी बची रहेगी?

homeajab-gajab

नौकर की बीवी से चुनाव हारे नेता जी, घबराई ‘मेयर’ बोली- ‘शपथ नहीं लूंगी’

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *