Headlines

न चिकन, न टोफू-पनीर, ये सिंपल फूड खाकर चमकती हैं 73 की जीनत अमान, फेल हैं आज की यंग एक्ट्रेस

[ad_1]

Last Updated:

Zeenat Aman Diet Plan: जीनत अमान 73 साल की उम्र में भी फिट और ग्लैमरस हैं. उनका डाइट प्लान सिंपल और हेल्दी है, जिसमें ब्लैक टी, बादाम, एवोकाडो टोस्ट, दाल-सब्जी और रोस्टेड मखाना शामिल है. वे फैड डाइट नहीं फॉलो क…और पढ़ें

न चिकन, न टोफू, ये सिंपल फूड खाकर चमकती हैं 73 की जीनत अमान

जीनत अमान फिटनेस सीक्रेट्स और डाइट प्लान PC: instagram/thezeenataman

हाइलाइट्स

  • जीनत अमान 73 की उम्र में भी फिट और ग्लैमरस हैं.
  • उनका डाइट प्लान सिंपल और हेल्दी है.
  • नाश्ते में ब्लैक टी, बादाम, एवोकाडो टोस्ट खाती हैं.

Zeenat Aman Diet Plan: जीनत अमान 1970-80 दशक की टॉप और बेहद ही ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार थीं. उनकी एक्टिंग के साथ ही लोग उनकी खूबसूरती, हॉट फिगर के भी कायल थे. आज भी जीनत अमान 73 साल की उम्र में उतनी ही हसीन दिखती हैं जैसे कि वे पहले नजर आती थीं. उनके चेहरे की चमक, नूर, चार्म आज भी कम नहीं हुई है. फिटनेस के मामले में भी वे अपने जमाने की कई एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं. उम्र के इस पड़ाव में भी वे खुद को बेहद हेल्दी और फिट रखती हैं. आखिर जीनत अमान की फिटनेस का राज क्या है? वे ऐसा क्या खाती-पीती हैं, जिससे वे हेल्दी और फिट हैं. चलिए जानते हैं यहां.

जीनत अमान का फिटनेस सीक्रेट
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में बताया था कि वे खुद को किस तरह से इस उम्र में भी फिट और हेल्दी रखती हैं. उनका डाइट प्लान क्या है. इस पोस्ट को देखकर लगता है कि वे बॉडी और माइंड से हेल्दी रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को खाना पसंद करती हैं. वे न किसी फैड डाइट को फॉलो करती हैं और न ही स्ट्रिक्ट डाइट रिजीम.

सुबह नाश्ते में लेती हैं ये चीजें
जीनत अमान के अनुसार, भोजन ईंधन है. उनकी मां कहा करती थीं कि हेल्दी और फिट रहने के लिए कम मात्रा में खाओ, लेकिन फ्रेश खाओ. सुबह की शुरुआत जीनत अमान ब्लैक टी से करती हैं. साथ ही एक कटोरी भिगोया और छीला हुआ बादाम खाती हैं. इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. पिछले कुछ सालों से वे नाश्ते में स्मैश्ड एवोकाडो,शेडर चीज (Cheddar cheese) वाला टोस्ट खा रही हैं. लेकिन जब भी उन्हें कुछ देसी खाने की इच्छा होती है तो वे नाश्ते में पोहा या फिर चीला भी खाती हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *