Headlines

‘न मेरा कोई बॉस है, न मुझे किसी को जवाब देना’, झाड़ू-पोछा मारकर बंपर कमाई करती है लड़की, लाखों में है सैलरी!

[ad_1]

Last Updated:

कौन चाहता है कि वो नौकरी करके किसी को जवाब दे. यही वजह है कि लोग बिजनेस करना चाहते हैं. एक लड़की ने भी ऐसा ही सोचा है और उसने बिना लागत ने सफाई का काम शुरू कर दिया और अब वो लाखों में खेल रही है.

'न मेरा कोई बॉस है, न मुझे किसी को जवाब देना', झाड़ू-पोछा करके कमाती है लाखों!

सफाई करके लाखों कमा रही है लड़की.

कहा जाता है कि काम कोई छोटा-बड़ा नहीं होता है, सिर्फ इसे करने का जज़्बा चाहिए. खासतौर पर अगर आपने ये सोच लिया कि ये काम ही आपकी ज़िंदगी का उद्देश्य है, तो आपके लिए ये काम और आसान हो जाएगा. हालांकि ज्यादातर लोग शर्म की वजह से कुछ कामों को करने से बचते हैं, पर कोई इसे अपना ले तो वो अच्छी कमाई कर सकता है. कुछ ऐसा ही किया एक लड़की ने, जो अपनी शर्तों पर काम कर रही है.

कौन चाहता है कि वो नौकरी करके किसी को जवाब दे. यही वजह है कि लोग बिजनेस करना चाहते हैं. एक लड़की ने भी ऐसा ही सोचा है और उसने बिना लागत ने सफाई का काम शुरू कर दिया और अब वो लाखों में खेल रही है. सोशल मीडिया पर उसने अपने काम के बारे में बताते हुए कहा कि लोग इसे सिर्फ सफाई मानते हैं लेकिन ये दरअसल इससे कहीं ज्यादा है.

झाड़ू-पोछा करके मस्त कमाई करती है लड़की
सोशल मीडिया पर एटॉमिक क्लीनिंग नाम के अकाउंट से अपने बारे में बताते हुए लड़की ने बताया कि वो साफ-सफाई के काम से लाखों रुपये कमाती है लेकिन आज भी लोग उसके काम को कमतर ही आंकते हैं. उसने एक साल पहले जब काम शुरू किया था, तो हफ्ते में सिर्फ 5400 रुपये कमाती थी लेकिन धीरे-धीरे उसका बिजनेस बढ़ा और अब वो सालभर में औसतन £30,000 यानि 32,78,199 रुपये कमा रही है. इतना ही नहीं महीने में उसकी कमाई 3 लाख रुपये से भी ज्यादा हो जाती है.

न बॉस है, न किसी को जवाब देना है
लड़की बताती है कि सफाई करने का मतलब सिर्फ स्प्रे डालकर जगह को पोछना नहीं होता है, ये एक पेशा है, जिसमें काफी मेहनत और डेडिकेशन लगता है. वो इस बिजनेस को अकेले ही चलाती है और अपने लिए रोज़ाना कमाती है. वो अपना खाता, सोशल मीडिया अकाउंट, विज्ञापन, कानूनी चीज़ें और कस्टमर सर्विस अकेले ही मेनटेन करती है. वो अपने करियर को हफ्ते में 7 दिन की डिमांडिंग नौकरी बताती है, जिसे न तो छोड़ने या छूटने का डर है और नहीं अगले दिन के काम की चिंता करनी है. लोगों ने उसकी इस बात को सपोर्ट करते हुए कहा है कि वाकई घर के संवारना और साफ करना आसान नहीं है.

homeajab-gajab

‘न मेरा कोई बॉस है, न मुझे किसी को जवाब देना’, झाड़ू-पोछा करके कमाती है लाखों!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *