[ad_1]
Last Updated:
एक शख्स की सालों पुरानी मेहनत पल भर में मिट्टी में मिल गई. दरअसल, उसकी पत्नी ने बिना पूछे उसके दुर्लभ सिक्कों का कलेक्शन कुछ डॉलर के बदले दे दिया. ये देखकर शख्स के पैरों तले जमीन खिसक गई.
पुराने सिक्कों के साथ बीवी ने ऐसा कर दिया. (फोटो: Reddit)बहुत से लोगों को पुरानी और दुर्लभ चीजों को जुटाना अच्छा लगता है. ये उनकी हॉबी होती है. कई बार ये पुरानी चीजें किसी खजाने से कम नहीं होतीं क्योंकि उनकी असल कीमत काफी ज्यादा हो जाती है. पर हर किसी को उसका मूल्य नहीं पता होता. एक शख्स को सिक्के जुटाने का शौक था मगर उसकी बीवी को उन सिक्कों का मूल्य नहीं पता था. उसने एक दिन सिक्कों के साथ कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में जानकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई.
एक शख्स की सालों पुरानी मेहनत पल भर में मिट्टी में मिल गई. दरअसल, उसकी पत्नी ने बिना पूछे उसके दुर्लभ सिक्कों का कलेक्शन कुछ डॉलर के बदले दे दिया. यह चौंकाने वाला मामला अमेरिका से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने रेडिट फोरम, r/mildlyinfuriating पर अपनी आपबीती साझा की और देखते ही देखते उसकी कहानी वायरल हो गई. रेडिट यूज़र u/Advanced-Humor9786 ने बताया कि वह बचपन से ही सिक्के जमा करने का शौक रखता था. उसके पास एक कांच का जार था, जो करीब 35 सालों से उसकी बुकशेल्फ पर रखा हुआ था. इस जार में कई दुर्लभ और कीमती सिक्के थे, जिनकी कुल कीमत 3,000 डॉलर (करीब ढाई लाख रुपये) से भी ज्यादा आंकी गई थी. इनमें कुछ सिल्वर क्वार्टर और बेहद दुर्लभ निकेल सिक्के शामिल थे, जिनमें से दो निकेल की कीमत अकेले 1,300 डॉलर से अधिक थी.
[ad_2]
Source link