[ad_1]

पति-पत्नी का रिश्ता ऐसा होता है कि एक के बिना दूसरे का मन नहीं लगता और अगर बहुत ज्यादा एक दूसरे के साथ रहने लगे, तो चैन से रहा भी नहीं जाता, खट-पट होती रहती है. पर कई बार पति या पत्नी को काम के सिलसिले में एक दूसरे से दूर जाना ही पड़ता है. हालांकि, ऐसा बहुत कम होता है कि दूसरा साथी अपना काम छोड़-छाड़कर पार्टनर के साथ ही उसके साथ ट्रिप पर निकल जाए. अमेरिका की एक महिला ने ऐसा ही किया. उसका पति एक ट्रक (Couple stay in truck) ड्राइवर था, अक्सर बाहर रहता था. तो महिला ने अपनी नौकरी छोड़ दी और पति के साथ ही ट्रक में रहने लगी. अब वो उसके साथ मिलकर देश घूम रही है.
द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार 29 साल की मिला हॉर्टन अमेरिका के एटलांटा की रहने वाली हैं. उनके 31 साल के पति जर्मने एक कंपनी में ट्रक ड्राइवर हैं. वो बड़े-बड़े फ्रिज को अमेरिका के एक राज्य से दूसरे राज्य लेकर जाते हैं. उनका अधिकतर वक्त ट्रक में गुजरता है और यात्राएं कई दिनों की होती हैं. दोनों की मुलाकात 2017 में हुई थी. उस वक्त मिला एयरपोर्ट पर इलेक्ट्रिक कार्ट ड्राइवर थीं. दोनों ने 2018 में डेटिंग शुरू की और 2019 में शादी कर ली. 2021 में जर्मेन ने मिला को एक आइडिया दिया. उन्होंने कहा कि वो उनके साथ ही ट्रक में रहें और देश घूमें.
[ad_2]
Source link