[ad_1]
Last Updated:
एक महिला ने अपनी ज़िंदगी की ऐसी कहानी शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया है. यह कहानी है सू गियर्स की, जिनकी शादी टूट गई जब उनके पति ने उन्हें छोड़कर एक कम उम्र की महिला के साथ रिश्ता बना लिया. पर सू ने अपने कॉन्फिडेंस को नहीं बिखरने दिया और 11 साल बड़े शख्स से प्यार कर बैठीं.
महिला को हो गया 11 साल के शख्स से प्यार. (फोटो: Instagram/suegiers)पुरुष अक्सर रिश्तों में भटक जाते हैं और अपनी पार्टनर का दिल तोड़कर किसी और के साथ अफेयर कर लेते हैं. वो ये भी नहीं सोचते कि महिलाएं रिश्ते, बच्चे और घर को बनाने में अपना जीवन गुजार देती हैं, ऐसे में उन्हें प्यार और भरोसा देना कितना जरूरी है. एक महिला के साथ जब ऐसा हुआ तो उसने खुद को टूटने नहीं दिया. दरअसल, इस महिला के पति ने उसे एक कम उम्र की महिला के लिए छोड़ दिया. 56 साल की औरत ने खुद को कमजोर नहीं किया और 11 साल बड़े एक मर्द से प्यार कर बैठी और अब उसे डेट करती है.
एक महिला ने अपनी ज़िंदगी की ऐसी कहानी शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया है. यह कहानी है सू गियर्स की, जिनकी शादी टूट गई जब उनके पति ने उन्हें छोड़कर एक कम उम्र की महिला के साथ रिश्ता बना लिया. यह अनुभव सू के लिए बेहद दर्दनाक था और इससे उनका आत्मविश्वास पूरी तरह टूट गया. सू गियर्स की ज़िंदगी पहले बिल्कुल परफेक्ट लगती थी. अच्छा करियर, पति और तीन बच्चे, सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन जब उनकी शादी खत्म हुई, तो वह समझ नहीं पा रही थीं कि आगे क्या करें. उन्होंने खुद से वादा किया कि अब वह कभी प्यार में नहीं पड़ेंगी. यह बात उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @suegiers पर भी साझा की.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link