Headlines

पहले कान्स फेस्टिवल में मारी एंट्री, अब इंडियन मॉडल से इश्क लड़ाते दिखे लियोनार्डो डिकैप्रियो, 25 साल छोटी हैं गर्लफ्रेंड नीलम! – Leonardo dicaprio dating indian origin punjabi model potted twice after cannes 2023 grand entry together read who is Neelam Gill

[ad_1]

मुंबई. हॉलीवुड के सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सजग रहते हैं. लियोनार्डो की बर्थडे पार्टी हो या फिर उनके घर दोस्तों का मिलना-जुलना, दोनों ही मौकों पर मेहमानों को फोटो खींचने तक की मनाही रहती है. बीते दिनों लियोनार्डो ने अपने जन्मदिन पर मेहमानों को तो बुलाया था लेकिन उन्हें सेरेमनी की फोटो खींचने की इजाजत नहीं दी थी. इतनी सावधानी रखने के बाद भी लियोनार्डो के फैन्स उनकी निजी जिंदगी की जानकारी जुटा ही लेते हैं.

अब ऑस्कर विजेता एक्टर लियोनार्डो इन दिनों अपनी नई गर्लफ्रेंड को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. खबर ये है कि लियोनार्डो भारतीय मूल की ब्रटिश मॉडल नीलम गिल को डेट कर रहे हैं. हाल ही में लियोनार्डो अपनी मां के साथ नीलम से मिलने एक रेस्टोरेंट पहुंचे थे. यहां से दोनों को एक साथ बाहर निकलते देखा गया. जिसके बाद फैन्स ने दोनों के अफेयर का अंदाजा लगाया है. हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब दोनों साथ में नजर आए हों.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *