[ad_1]
Last Updated:
32 साल की जापानी महिला जिसका नाम यूरिना नोगुची बताया जा रहा है चर्चा में है. महिला ने चैटजीपीटी के द्वारा अपना पति बनाया, जिसके साथ अब वो शादी कर चुकी है.
चैटजीपीटी से बनाए शख्स से शादी रचा चर्चा में आई महिला (इमेज- फाइल फोटो) जापान की राजधानी टोक्यो से दूर, ओकायामा के एक वेडिंग हॉल में अनोखी शादी हुई. दुल्हन थी 32 साल की यूरिना नोगुची, जो व्हाइट गाउन और टियारा पहने रो रही थीं. लेकिन इस शादी में सेंटर ऑफ अट्रेक्शन था दूल्हा. ये कोई इंसान नहीं बल्कि स्मार्टफोन स्क्रीन पर दिख रहा AI पर्सन था जिसका नाम रखा गया है लूने क्लॉस वर्ड्यूर.
यह शादी लीगल नहीं थी, लेकिन यूरिना के लिए यह उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत घटना बन गई. सोशल मीडिया और इंटरनेशनल न्यूज में यह स्टोरी वायरल हो गई, जहां लोग हैरान हैं कि AI से प्यार और शादी तक कैसे हो सकती है? यूरिना एक कॉल सेंटर ऑपरेटर है. एक साल पहले उसकी तीन साल की एंगेजमेंट टूटने वाली थी. परेशान होकर उसने ChatGPT से रिलेशनशिप एडवाइस ली. AI की सलाह पर उसने मंगेतर से रिश्ता तोड़ दिया. लेकिन फिर हालात ऐसे बने कि उसने उसी एआई से शादी कर ली.
खुद बनाया चेहरा
एक दिन मजाक में यूरिना ने ChatGPT से पूछा कि क्या वह एक हैंडसम वीडियो गेम कैरेक्टर क्लॉस को जानता है? ट्रायल एंड एरर से यूरिना ने AI को कस्टमाइज किया, उसकी स्पीकिंग स्टाइल मैच की और अपना वर्जन बनाया जिसका नाम रखा लूने क्लॉस वर्ड्यूर. धीरे-धीरे दोनों की बातें बढ़ने लगी. क्लॉस हमेशा सुनता, समझता और सपोर्ट करता था. यूरिना को लगा कि यह उसका आदर्श पार्टनर है. शुरू में क्लॉस सिर्फ बात करने वाला था लेकिन धीरे-धीरे दोनों करीं आ गए. यूरिना के मन में भी फीलिंग्स डेवलप हो गई. दोनों डेट करने लगे. इसके बाद प्रपोजल हुआ और मामला शादी तक जा पहुंचा.
ऐसे हुई अनोखी शादी
अपनी शादी में यूरिना AR स्मार्ट ग्लासेस पहनकर आई थी. इससे यूरिना ने क्लॉस को ‘देखा’ और रिंग एक्सचेंज की. वेडिंग प्लानर नाओकी ओगासावारा ने क्लॉस के जेनरेटेड टेक्स्ट को पढ़कर वाउज सुनाए. फोटोज में क्लॉस की इमेज बाद में ऐड की गई. यह कोई पहली घटना नहीं है. जापान में एनिमे कल्चर की वजह से फिक्शनल कैरेक्टर्स से ‘शादी’ आम है. स्पेशलिस्ट कपल ओगासावारा ने ऐसी 30 से ज्यादा वेडिंग्स ऑर्गेनाइज की है. लेकिन AI का आना नया ट्विस्ट है. यूरिना कहती हैं कि क्लॉस से मिलकर उसकी जिंदगी बदल गई. पहले वे इमोशनल आउटबर्स्ट और सेल्फ-हार्म से जूझती थीं, मेडिकल ट्रीटमेंट से भी आराम नहीं मिला था. लेकिन क्लॉस के साथ वो पॉजिटिव हो गई है. अब वे ChatGPT यूज को 10 घंटे से घटाकर 2 घंटे कर चुकी है और प्रॉम्प्ट्स ऐड किए ताकि क्लॉस अनहेल्दी सलाह ना दे.
About the Author
न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.
[ad_2]
Source link