[ad_1]
Last Updated:
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि कुछ लोग पहाड़ के टुकड़े-टुकड़े कर रहे थे, तभी उनकी नजर अंदर छुपे खजाने पर पड़ गई. एक झटके में इन लोगों की किस्मत बदल गई. जानिए क्या-क्या मिला?

धरती के अंदर आज भी कई ऐसे रहस्य छुपे हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिकों को भी नहीं पता. अक्सर जब खुदाई की जाती है, तो कई चौंकाने वाली चीजें बाहर निकल आती हैं. इनमें से किसी जगह पर हजारों साल पुराने जीवों के अवशेष मिलते हैं, तो कहीं पर सालों पुरानी संस्कृति की जानकारी सामने आती है. कहीं पर लिथियम का भंडार मिल जाता है, तो कहीं पर सोने-हीरे जैसे महंगी धातुएं बाहर निकलती हैं. आमतौर पर बड़े-बड़े खजानों पर सरकार कब्जा कर लेती है, लेकिन छोटे-मोटे गड़े धन जिन्हें मिलता है, वो उसे अपने पास ही रख लेते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही खजाने से जुड़ा वीडियो दिखाने जा रहे हैं. इसमें कुछ लोग जब पहाड़ के टुकड़े-टुकड़े कर रहे थे, तब अचानक उन्हें अंदर छुपा हुआ खजाना दिख गया. उन लोगों ने उस खजाने को तुरंत बाहर निकाला. यकीन मानिए, एक झटके में ही उनकी किस्मत चमक गई होगी.
वायरल हो रहे इस वीडियो को सुखजीत सिंह नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @treasureisland10000 पर शेयर किया है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि कुछ लोग पहाड़ पर चढ़े हैं और उसके टुकड़े-टुकड़े कर रहे हैं. वो धक्का देकर पहाड़ के एक टुकड़े को नीचे धकेलते हैं. इसके बाद वो दूसरे टुकड़े को नीचे धकेलने में जुट जाते हैं. पहाड़ का दूसरा टुकड़ा जैसे ही नीचे गिरता है, उन्हें एक छोटा सा होल दिखाई देने लगता है. ऐसे में तुरंत फावड़े से उस होल को और ज्यादा बड़ा करने लग जाते हैं. इसके बाद हाथ से सफाई करते हैं. अंदर कुछ धातुएं नजर आने लगती हैं. तभी कैमरा को एक शख्स उस होल के अंदर डालता है. वहां पर ढेर सारे गहने-जेवरात और एक प्राचीन मूर्ति नजर आने लगती है. ऐसे में एक शख्स उस छेद को और खोदना शुरू करता है. फिर धीरे से वो अंदर घुस जाता है.
[ad_2]
Source link