[ad_1]

बंदर दिखने में चाहे जितने भी क्यूट और सीधे-सादे जीव लगें, पर जब वो गुस्से में होते हैं, तो इंसानों पर भी हमला कर देते हैं. कद में छोटे होने के बावजूद वो इंसानों से बराबरी से लड़ लेते हैं. कई बार वो नाखून से नकोट लेते हैं या दांतों से काट भी लेते है. हाल ही में चीन के एक शहर में शख्स का सामना बंदर से हो गया. शख्स पहाड़ों पर घूमने गया था, वहां पर एक बंदर (Man battle monkey viral video) ने उसके ऊपर हमला कर दिया. बस फिर क्या था, शख्स ने भी उसे सबक सिखाने में कसर नहीं छोड़ी और उसके साथ बॉक्सिंग करने लगा.
इंस्टाग्राम अकाउंट @chinainsider पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो चीन के Zhangjiajie शहर का है. यहां पर कई पहाड़ हैं, जहां पर लोग घूमने जाते हैं. पर इन पहाड़ों पर इतने बंदर हैं कि लोगों का घूमने का अनुभव बहुत खराब हो जाता है. ये बंदर लोगों के सामान, बैग, कोई पैकेट, खाने-पीने की चीजें, फोन आदि छीन लेते हैं. कई लोग इन चोर बंदरों के आगे सरेंडर कर देते हैं. उनसे सौदा करने लगते हैं.
[ad_2]
Source link