Headlines

पाकिस्तानी लड़कियों ने शेयर किया वीडियो, पहले दिखाया नजारा, फिर भारत के लोगों के लिए कर दी ऐसी बात!

[ad_1]

Last Updated:

पाकिस्तान की खूबसूरत लड़कियों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने वहां के खूबसूरत नजारे को दिखाया है. इसके बाद इन लड़कियों ने भारतीय लोगों के लिए ऐसी बात कर दी, जिसे सुनने के बाद आपको भी अच्छा लगेगा.

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के कई ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं, जो वहां के हालात को बयां करते हैं. इनमें से किसी वीडियो में लोग अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दिख जाते हैं, तो किसी वीडियो में वहां की महिलाएं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के बारे में बतलाती हैं. अभी कुछ दिनों पहले ही कराची की महिलाओं ने बिजली से लेकर पानी तक की कमी से जुड़ा वीडियो शेयर किया था, जो तेजी से दुनियाभर में वायरल हुआ. अब पाकिस्तानी लड़कियों का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने खुद शेयर किया है. इस वीडियो में दो पाकिस्तानी लड़कियों ने पहले वहां के नजारे को दिखाया. इसके बाद भारत के लोगों को लेकर ऐसी बात कर दी, जिसे सुनकर आपको भी अच्छा लगेगा.

वायरल वीडियो में सामने नजर आ रही लड़की का नाम आफिया खान (Afia Khan) है, जो पाकिस्तान के किसी पहाड़ी इलाके में रहती है. आफिया ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आफिया पाकिस्तान के खूबसूरत नजारे को दिखला रही हैं. उनकी मुस्कान और एक्सप्रेशन बहुत शानदार हैं. वीडियो में आफिया भारतीय लोगों से बात कर रही हैं, जिसकी वजह से उनका यह रील भारत में भी दिख रहा है. उनकी बातों को सुनकर आपको भी अच्छा लगेगा. वीडियो में वो कहती हैं कि इंडिया वालों, कभी तो आओ पाकिस्तान! इसके बाद वो पीछे तरफ पाकिस्तानी झंडे और हरियाली से भरी पहाड़ी चोटी को दिखलाती हैं. फिर दमदार म्यूजिक बजता है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *