Headlines

पाकिस्तान का सरेंडर… घर में हुई मिट्टी पलीद, देश की जगह अपने लिए खेलते रहे बाबर आजम

[ad_1]

Last Updated:

न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी में जीत से शुरुआत की. मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड ने पहले मैच में मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान को 60 रन से हराया. पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने 64 रन बनाए. जब ताबड़तोड़ ब…और पढ़ें

PAK का सरेंडर... घर में हुई मिट्टी पलीद, देश की जगह अपने लिए खेलते रहे बाबर

बाबर आजम ने 90 गेंदों पर 64 रन बनाए.

हाइलाइट्स

  • पाकिस्तान को पहले ही मैच में मिली हार
  • भारत बनाम पाकिस्तान मैच 23 फरवरी को
  • न्यूजीलैंड ने की जीत से शुरुआत

नई दिल्ली. डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी में हार से शुरुआत हुई है. मेजबान टीम को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 60 रन से हरा दिया.इस जीत से न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई है जबकि पाकिस्तान के लिए यह हार खतरे की घंटी है. उसे बाकी बचे अब दोनों मैच जीतने होंगे. मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली मेजबान पाकिस्तान 321 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 260 रन पर ढेर हो गई. स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने जरूर 64 रन बनाए लेकिन इसके लिए इस अनुभवी बल्लेबाज ने 90 गेंदों का सहारा लिया. बाबर ने 81 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा. पाकिस्तान की टीम अब 23 फरवरी को भारत से दुबई में भिड़ेगी.जब टीम को प्रति ओवर 10 रन बनाने की जरूरत थी तब बाबर कछुआ चाल चलते रहे.

न्यूजीलैंड की ओर से रखे गए 321 रन के लक्ष्य का पीछ करने उतरी पाकिस्तान टीम 47.2 ओवर में 260 रन ही बना सकी. उसकी शुरुआत बेहद खराब रही. फखर जमां ओपनिंग के बजाय चौथे नंबर पर उतरे. साउद शकील और बाबर आजम ने पाकिस्तान की ओर से पारी की शुरुआत की लेकिन स्कोर बोर्ड पर अभी 8 रन ही लगे थे कि शकील को विलियम ओ रूर्के ने मैट हेनरी के हाथों कैच करा दिया. पाकिस्तान को दूसरा झटका 22 के स्कोर पर लगा जब कप्तान रिजवान का एक बेहतरीन कैच ग्लेन फिलिप्स ने लपका.रिजवान 3 रन बनाकर आउट हुए. फखर जमां 41 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए वहीं सलमान आगा ने 28 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली.तैयब ताहिर एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए. खुशदिल शाह 49 गेंदों पर 69 रन बनाकर आउट हुए. सोशल मीडिया पर बाबर आजम को ट्रोल किया जा रहा है. ट्रोल्स यह कह रहे हैं कि बाबर ने टीम के लिए नहीं बल्कि रैंकिंग के लिए यह पारी खेली है.

एबी डीविलियर्स के 5 महारिकॉर्ड… जिनको तोड़ पाना असंभव, वनडे में 31 गेंदों पर जड़ चुके हैं सेंचुरी

न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 320 रन बनाए
इससे पहले, ओपनर विल यंग और कप्तान टॉम लैथम के शतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 320 रन बनाए. यंग ने 113 गेंद में 107 रन बनाए जबकि लैथम 118 रन पर नाबाद रहे. ग्लेन फिलिप्स ने नेशनल स्टेडियम पर खेले जा रहे मैच में 39 गेंद में 61 रन बनाए. यंग ने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया जबकि लैथम ने 10 चौके और तीन छक्के जड़े. इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और न्यूजीलैंड ने 17वें ओवर में 73 रन पर तीन विकेट गंवा दिए. युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने केन विलियमसन का कीमती विकेट लिया जो पिछली 35 वनडे पारियों में पहली बार दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके. उन्होंने विकेट के पीछे मोहम्मद रिजवान को कैच थमाया. कीवी टीम की ओर से ओ रूर्के और सैंटनर ने 3-3 विकेट लिए.

यंग- लैथम ने 118 रन की साझेदारी की
चोट के बाद वापसी कर रहे हारिस रऊफ ने डेरिल मिचेल को पवेलियन भेजा जो खराब पूल शॉट खेलकर शाहीन शाह अफरीदी को कैच दे बैठे. स्पिनरों की मददगार लग रही पिच पर सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे सबसे पहले आउट हुए. अबरार अहमद ने आठवें ओवर में कैरम बॉल पर उन्हें रवाना किया. रचिन रविंद्र के चोटिल होने के कारण टीम में जगह बनाने वाले विल यंग ने पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाते हुए चौथे विकेट के लिए लैथम के साथ 118 रन की साझेदारी की. एक विशेषज्ञ स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों के अलावा दो अनियमित स्पिनरों खुशदिल शाह और सलमान आगा के साथ उतरी पाकिस्तानी टीम इस साझेदारी को जल्दी तोड़ नहीं पाई.

यंग ने वनडे का चौथा शतक जड़ा
यंग ने वनडे क्रिकेट में अपना चौथा शतक पूरा किया. उनके आउट होने के बाद लैथम और फिलिप्स ने आखिरी दस ओवरों में पाकिस्तानी गेंदबाजी की बखिया उधेड़ दी. लैथम ने आठवां वनडे शतक पूरा किया. फिलिप्स ने अबरार और हारिस के 44वें और 45वें ओवर में 32 रन निकाले. वहीं शाहीन शाह अफरीदी ने 47वें ओवर में 18 रन दिए. फिलिप्स आखिरी ओवर में हारिस को रिवर्स स्कूप शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और तीन चौके लगाए.

homecricket

PAK का सरेंडर… घर में हुई मिट्टी पलीद, देश की जगह अपने लिए खेलते रहे बाबर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *