Headlines

पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी में हार पर सना मीर का बयान.

[ad_1]

Last Updated:

Champions Trophy 2025 पाकिस्तान की पूर्व महिला कप्तान सना मीर ने पुरुष टीम की आलोचना करते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जैसा कप्तान भी उनकी किस्मत नहीं बदल सकता. पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही दौर से शुरुआ…और पढ़ें

महेंद्र सिंह धोनी को पाकिस्तान का कप्तान बना दो, फिर भी हारेगी टीम-सना

पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से लगातार दो मैच हारकर हुई बाहर

कराची. चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के टीम की ऐसी फजीहत हुई है कि टीम के फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर तक आग उगल रहे हैं. पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने पहले दौर से बाहर होने वाली अपने देश की पुरुष टीम को जमकर लताड़ा. उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि दुनिया के महानतम कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी जैसा करिश्माई कप्तान भी इस पाकिस्तानी टीम की किस्मत नहीं बदल सकता है.

पाकिस्तान की टीम को अपने पहले दो मैच में न्यूजीलैंड और भारत से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो गई. उसे अपने आखिरी मैच में अब बांग्लादेश का सामना करना है. पहले मैच में हारने के बाद टूर्नामेंट में बने रहने के लिए पाकिस्तान के लिए भारत को हर हाल में हराना था. रोहित शर्मा की टीम ने मेजबान को बुरी तरह से पीट डाला और उनका काम खत्म हो गया.

सना ने ‘गेम ऑन है’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जिन 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उसे देखते हुए अगर आप महेंद्र सिंह धोनी या (पाकिस्तान के पूर्व कप्तान) यूनिस खान को भी कमान सौंप दो तब भी कुछ नहीं होने वाला क्योंकि टीम का सलेक्शन खेल की परिस्थितियों को देखकर नहीं किया गया है.’’

भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले कप्तानी करने का फैसला लिया था. 41 रन की शुरुआत के बाद बाबर आजम चलते बने और फिर इमाम उल हक. कप्तान ने सऊद शकील के साथ मिलकर पारी संभाली लेकिन 151 रन पर जो विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ 241 पर ऑलआउट होने के बाद ही थमा. भारत ने विराट कोहली की धमाकेदार शतकीय पारी के दम पर 42.3 ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से टीम को जीत दिलाई.

homecricket

महेंद्र सिंह धोनी को पाकिस्तान का कप्तान बना दो, फिर भी हारेगी टीम-सना

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *