[ad_1]
Agency:भाषा
Last Updated:
पाकिस्तान मेजबान होने के बावजूद चैंपियंस ट्रॉफी से 5 दिन के बाहर ही टूर्नामेंट से बाहर हो गया. इससे पीसीबी बेहद नाराज है. हालांकि, वह जल्दबाजी में कोई कार्रवाई नहीं करना चाहता है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लाइफलाइन मिल गई है.
नई दिल्ली. पाकिस्तान मेजबान होने के बावजूद चैंपियंस ट्रॉफी से 5 दिन के बाहर ही टूर्नामेंट से बाहर हो गया. इस हार से ना सिर्फ टीम के फैंस निराश हैं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में काफी निराशा और नाराजगी है. पूरी संभावना है कि पाकिस्तानी टीम के बारे में कड़ा फैसला लिया जाए. हालांकि, उसे चैंपियंस ट्राफी के चलते ही कुछ समय के लिए लाइफलाइन मिल गई है. बोर्ड ने 9 मार्च को होने वाले फाइनल तक टीम के मामलों पर चुप रहने का फैसला किया है.
पीसीबी के एक करीबी सूत्र ने कहा कि अधिकारी टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन से आहत हैं, विशेषकर पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ. सूत्र ने कहा, ‘अभी बोर्ड के सामने बड़ा लक्ष्य है. पहले चैंपियंस ट्रॉफी की सफल मेजबानी सुनिश्चित करनी है, जिससे मेजबान देश के रूप में पाकिस्तान की अच्छी छवि बने. क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर अभी कुछ भी नहीं कहने का फैसला किया गया है.’
भारत की ‘बी’ टीम को भी नहीं हरा पाएगा पाकिस्तान, भारतीय दिग्गज ने कर दिया चैलेंज
पीसीबी सूत्र ने कहा कि आंतरिक रूप से टीम, चयन या भविष्य की योजनाओं पर चर्चा नहीं करने पर सहमति बनी है क्योंकि यह केवल टूर्नामेंट से ध्यान भटकाएगा और पाकिस्तान क्रिकेट के लिए ‘नकारात्मक सुर्खियां’ लाएगा. सूत्र ने कहा, ‘बोर्ड नेतृत्व को भी अहसास है कि टूर्नामेंट में टीम में लचर प्रदर्शन के लिए कोई बहाना या बचाव नहीं दिया जा सकता है.’
हालांकि सूत्र ने स्वीकार किया कि टूर्नामेंट खत्म होने के बाद इसकी पूरी समीक्षा की जाएगी कि कैसे और कहां चीजें गलत हुईं. सूत्र ने कहा, ‘पाकिस्तान को 15 मार्च से न्यूजीलैंड में सीरीज खेलनी है और अंतरिम मुख्य कोच के रूप में आकिब जावेद का अनुबंध 27 फरवरी को समाप्त हो जाएगा.’
उन्होंने कहा, ‘इसलिए निश्चित रूप से बोर्ड को न्यूजीलैंड दौरे के लिए मुख्य कोच चुनना होगा लेकिन यह नियुक्ति अंतरिम प्रकृति की भी हो सकती है. राष्ट्रीय हाई परफोर्मेंस केंद्र से कोई व्यक्ति हो सकता है क्योंकि पीसीबी ने स्थायी मुख्य कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं की है.’ सूत्र ने कहा कि पीसीबी इस साल अगस्त से अगले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत से पहले नए मुख्य कोच की नियुक्ति करेगा.
Delhi,Delhi,Delhi
February 25, 2025, 21:41 IST
[ad_2]
Source link