Headlines

पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंचे ‘गब्बर’, बोला- खिलाड़ियों के लिए आराम भी है जरूरी

[ad_1]

Last Updated:

भारत ने पाकिस्तान को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. शिखर धवन को चैंपियंस ट्रॉफी का ब्रैंड एम्बेस्डर चुना गया है. पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के बाद धवन भारतीय टीम के ड्रेसिंग रू में पहुंचे.उ…और पढ़ें

पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंचे गब्बर

शिखर धवन ने पाक पर जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के लिए कही बड़ी बात.

नई दिल्ली. टीम इंडिया में साथियों के बीच ‘गब्बर’ नाम से मशहूर शिखर धवन का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित ने जो जोश पैदा किया उसने टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के लिए टॉनिक का काम किया. धवन को चैंपियंस ट्रॉफी का ब्रैंड एम्बेस्डर बनाया गया है. उन्होंने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट को अनिवार्य बनाने के बीसीसीआई के फैसले का भी समर्थन किया है. लेकिन उन्होंने संतुलित दृष्टिकोण अपनाने का भी आग्रह किया है ताकि खिलाड़ियों को थकान नहीं हो.धवन ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. भारत ने रविवार को पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली.

धवन मैच देखने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में भी गए. मैच के दौरान मीडिया से बात करते हुए उनसे पूछा गया कि क्या बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए रणजी ट्रॉफी खेलों में भाग लेना अनिवार्य करके सही काम किया है. उन्होंने कहा, ‘यह बहुत अच्छा फैसला है. मेरी एक ही बात है कि खिलाड़ियों पर अत्यधिक बोझ नहीं डाला जाना चाहिए. लेकिन लोग इस पर नजर रखेंगे. यह अच्छी बात है कि मौजूदा खिलाड़ियों को घरेलू मैच भी खेलना चाहिए जैसे विराट (कुछ सप्ताह पहले दिल्ली के लिए) खेले थे और स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था. साथ ही उन्हें काफी आराम भी मिलना चाहिए.’

Pakistan Semi Final Scenario: भारत से हार के बाद पाकिस्तान अभी भी पहुंच सकता है सेमीफाइनल में, जानिए पूरा गणित

दुबई में स्पॉट हुई हार्दिक पंड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, इंडिया-पाकिस्तान मुकाबले का लुत्फ उठाने पहुंचीं स्टेडियम, PHOTO वायरल

बीसीसीआई का यह निर्देश भारत के ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक टेस्ट दौरे के बाद आया है जिसमें टीम 1-3 से हार गई थी और एक दशक में पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवा बैठी. बोर्ड के निर्देश के बाद रोहित शर्मा, कोहली और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी राज्य टीमों के लिए कम से कम एक मैच खेला. धवन ने रोहित की प्रशंसा की जो अब तक काफी अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं. कप्तान रोहित पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 20 रन पर आउट हो गए, लेकिन धवन ने इसका सकारात्मक पक्ष देखा. उन्होंने कहा, ‘वह आउट हो गए लेकिन उन्होंने ऐसा जोश पैदा किया जिसका दूसरों ने फायदा उठाया.’

39 वर्षीय धवन ने कहा कि 2013 से शुरू हुए अपने करियर में उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया, उससे वह संतुष्ट हैं. उन्होंने भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और सभी प्रारूपों में 10,000 से अधिक रन बनाए.

homecricket

पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंचे गब्बर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *