[ad_1]
Last Updated:
पाकिस्तान क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी पर संतोष करना पड़ा. 254 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 133 रन पर सिमट गई. मुल्तान में वेस्टइंडीज ने 120 रन से जीत दर…और पढ़ें
पाकिस्तान को हराकर वेस्टइंडीज ने किया सीरीज बराबर
हाइलाइट्स
- पाकिस्तान 133 रन पर ऑलआउट, वेस्टइंडीज ने 120 रन से जीता.
- जोमेल वार्रिकन ने 5 विकेट लिए, पाकिस्तान की उम्मीदें तोड़ीं.
- वेस्टइंडीज के तीन स्पिनरों ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी ध्वस्त की.
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने ही खोदे गड्ढे में गिर गई है. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कहां जीत का सपना देख रही थी और कहां अब उसे 1-1 की बराबरी से संतोष करना होगा. मुल्तान में खेले गए दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 120 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल कर पाकिस्तान की उम्मीदों पर महज 3 दिन में पानी फेर दिया. पहली पारी में 163 रन पर ऑलआउट होने के बाद मेहमान टीम ने पाकिस्तान को 154 रन पर ढेर कर 9 रन की बढ़त हासिल की और फिर 254 रन का लक्ष्य रखा. पाक टीम मैच के तीसरे दिन 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.
वेस्टइंडीज के खिलाफ मुल्तान में खेले गए पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तान को सीरीज जीत की उम्मीद थी. दूसरे मुकाबले की पहली पारी में जब वेस्टइंडीज को 163 रन पर समेटा तो सपना साकार होता भी नजर आने लगा था लेकिन टीम अपने ही खोदे हुए गड्ढे में खुद ही गिर पड़ी. पाकिस्तान की टीम ने पहला टेस्ट मैच 127 रन से जीता था. वेस्टइंडीज ने पलटवार करते हुए दूसरे मुकाबला 120 रन से जीत करारा जवाब दिया.
The most important architect behind the historic win.
What a efficiency from our left arm spinner.#PAKvWI | #MenInMaroon pic.twitter.com/XpDHDBaGj4
— Windies Cricket (@windiescricket) January 27, 2025
[ad_2]
Source link