[ad_1]
Last Updated:
Pakistan vs West Indies Test Series: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ स्पिन ट्रैक बनाया लेकिन इसमें वह खुद ही फंस गया, वेस्टइंडीज ने दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. नोमान अली की हैट्रिक भी पाकिस्तान…और पढ़ें
पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 120 रन से हार का सामना करना पड़ा.
हाइलाइट्स
- पाकिस्तान अपने ही स्पिन ट्रैक में फंसा, दूसरा टेस्ट हारा.
- वेस्टइंडीज ने दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर की.
- नोमान अली ने हैट्रिक ली, पर पाकिस्तान को जीत नहीं दिला सके
नई दिल्ली. पाकिस्तान एक बार फिर अपने ही जाल में फंस गया है. अपनी तेज गेंदबाजी के लिए मशहूर पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्पिन ट्रैक बनाया. मेजबानों को उम्मीद रही होगी कि उसके स्पिनर कैरेबियन बैटर्स को फिरकी में फंसाएंगे और वह मैच जीत लेगा. लेकिन उसका यह प्लान उल्टा पड़ गया है. सीरीज के दूसरे टेस्ट में स्पिन ट्रैक का फायदा पाकिस्तान से ज्यादा वेस्टइंडीज ने उठाया और मेजबानों को शर्मनाक हार के लिए मजबूर कर दिया. वेस्टइंडीज ने दूसरा टेस्ट जीतने के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर कर ली.
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मुल्तान में खेला गया. इस मैच का पहला दिन दो स्पिनरों नोमान अली और गुडाकेश मोती के नाम रहा. नोमान अली ने हैट्रिक लेकर इतिहास रचा. वे हैट्रिक लेने वाले पहले पाकस्तानी स्पिनर बने. उनकी इस गेंबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के 8 विकेट 58 रन पर झटक लिए थे. लेकिन वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती (55) ने गेंद से पहले बैट से ही कमाल दिखाया और दबाव में फिफ्टी ठोक दी. उन्होंने केमार रोच (25) और जोमेल वारिकन (36) के साथ मिलकर अपनी टीम 163 रन तक पहुंचा दिया.
पाकिस्तान की पहली पारी 154 पर सिमटी
पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 154 रन पर ही आउट हो गई. इस तरह वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 9 रन की बढ़त ली. वेस्टइंडीज को यह बढ़त दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका फिर से उसके स्पिनरों ने निभाई्. विंडीज के जोमेल वारिकन ने 4 और गुडाकेश मोती ने 3 विकेट झटके. पेसर केमार रोच ने 2 विकेट लेकर अपने स्पिनरों का अच्छा साथ दिया.
दूसरी पारी में 133 रन पर सिमटा पाकिस्तान
वेस्टइंडीज ने इसके बाद अपनी दूसरी पारी में 244 रन बनाए. इस तरह पाकिस्तान को जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य मिला. जो टीम पहली पारी में 154 रन पर आउट हो गई हो, उसके लिए 254 आसान लक्ष्य नहीं था. जोमेल वारिकन, केविन सिंक्लेयर और गुडाकेश मोती ने ऐसा होने भी नहीं दिया. इन तीनों ने मिलकर पाकिस्तान को 44 ओवर में 133 रन पर समेट दिया. पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में सबसे अधिक 31 रन बाबर आजम ने बनाए. मोहम्मद रिजवान 25 रन के साथ दूसरे टॉप स्कोरर रहे. इन दोनों के अलावा कोई भी पाकिस्तानी बैटर 20 की रनसंख्या पार नहीं कर सका.
जोमेल ने सीरीज में 19 विकेट झटके
पाकिस्तानी बैटर्स का बुरा हाल करने वाले जोमेल वारिकन को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. उन्होंने इस मैच में 9 विकेट झटके और 54 रन भी बनाए. बाएं हाथ के कैरेबियन स्पिनर ने पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट झटके थे. हालांकि, इसके बावजूद वे वेस्टइंडीज की हार नहीं टाल सके थे. पाकिस्तान ने पहला टेस्ट 127 रन से जीता था.
Delhi,Delhi,Delhi
January 27, 2025, 12:13 IST
[ad_2]
Source link