Headlines

पानी गर्म करने का देसी जुगाड़, बिजली की झंझट ही नहीं, सेकेंड्स में निकलता है गर्म पानी, आप भी आजमाएं!

[ad_1]

सोशल मीडिया पर इतने प्लेटफॉर्म हैं कि कब यहां क्या वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता है. कभी तो यहां यूं मजेदार वीडियो वायरल हो जाते हैं तो कई बार ऐसा भी होता है कि कोई कुछ ऐसा जुगाड़ भी दिखा देता है, जो हमारे काम का हो ज़रूरी नहीं है कि टैलेंट सिर्फ नाचने-गाने या फिर एक्टिंग तक ही सीमित रहे, जुगाड़ू होना भी एक टैलेंट हो सकता है. ऐसा ही वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है.

आमतौर पर लोग पानी गर्म करने के लिए या तो गीज़र या फिर इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करते हैं. आज हम आपको दिखाएंगे की गांव में किस तरह बिना बिजली के मस्त पानी गर्म हो रहा है. इस वीडियो में भी एक महिला ऐसा ही करती हुई नज़र आ रही है. उसे देखकर आप इसकी तारीफ भी करेंगे और आपको ये दिलचस्प भी लगेगा.

गीज़र का देसी जुगाड़ देखिए
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला गांव का देसी जुगाड़ दिखा रही है, जिसमें बिना किसी बिजली का कनेक्शन किए ही पानी गर्म हो रहा है. महिला एक बर्तन दिखाती है, जिसमें उसने अंदर आग जला रखी है. आग की वजह से बर्तन काफी हीट हो जाता है. ऐसे में जब इसके एक तरफ से ठंडा पानी डाला जाता है, तो वो दूसरी तरफ से गर्म होकर निकलता है. आप भी इसे देखकर हैरान रह जाएंगे लेकिन ये गांव का देसी जुगाड़ है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *