Headlines

पानी में छलांग लगाते ही ‘दूसरी दुनिया’ में पहुंचा शख्स, रह गया दंग!

[ad_1]

Last Updated:

शख्स ने सामान्य से दिखने वाले पूल में तैरने के लिए छलांग लगाई लेकिन अगले ही पल वो एक अलग सी दुनिया में पहुंच गया. यहां पर उसे मछलियां और समुद्री जीव नहीं बल्कि लग्ज़री कारें और सड़कें दिखाई दे रही थीं.

पानी में छलांग लगाते ही 'दूसरी दुनिया' में पहुंचा शख्स, रह गया दंग!

पानी में कूदते ही दूसरी दुनिया में पहुंचा शख्स. (Credit- Instagram/walidestinations)

हाइलाइट्स

  • शख्स ने पूल में छलांग लगाई और दूसरी दुनिया में पहुंच गया.
  • पानी के अंदर लग्ज़री कारें, सड़कें, बार और रेस्टोरेंट दिखे.
  • वीडियो दुबई के डीप डाइव का है, जो 60 मीटर गहरा अंडरवाटर शहर है.

हममें से बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें तैराकी का बहुत शौक होता है. वे जहां भी पानी देखते हैं, झट से उसमें तैरने के लिए कूद पड़ते हैं. हर पूल की अपनी खासियत होती है, कुछ बहुत गहरे होते हैं तो कुछ काफी लंबे-चौड़े. हालांकि आज हम आपको जिस पूल का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसमें छलांग लगाते ही एक डाइवर किसी और ही दुनिया में पहुंच गया.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने सामान्य से दिखने वाले पूल में तैरने के लिए छलांग लगाई लेकिन अगले ही पल वो एक अलग सी दुनिया में पहुंच गया. यहां पर उसे मछलियां और समुद्री जीव नहीं बल्कि लग्ज़री कारें और सड़कें दिखाई दे रही थीं. आपने शायद ही पहले कभी पानी के अंदर इस तरह का अजीबोगरीब नज़ारा देखा होगा.

पानी में लगाई छलांग, पहुंचा दूसरी दुनिया में
वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स स्विमिंग पूल के किनारे बैठा हुआ है. वो स्विमिंग कॉस्ट्यूम में है और अंदर छलांग लगाने को तैयार है. वो जैसे ही पानी के अंदर डाइव करता है, अगले ही पल बेहद गहराई में पहुंच जाता है. हैरानी की बात ये है कि समुद्र की तरह दिखने वाली इस जगह पर अंदर न सिर्फ लग्ज़री कारें दिख रही हैं, बल्कि बाइक, बार और रेस्टोरेंट भी मौजूद हैं. यहां गेमिंग की भी पूरी सुविधा है और लोग शतरंज तक खेल रहे हैं. पानी की गहराई में एक पूरी दुनिया बसी हुई है, जो लोगों को हैरान कर रही है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *