Headlines

पार्लर के बाहर लिखी थी ऐसी बात, दौड़-दौड़कर आने लगीं लड़कियां, कुछ समझ ही नहीं पा रहे घरवाले!

[ad_1]

Last Updated:

उत्तराखंड के नैनीताल में एक ब्यूटी पार्लर के बाहर कुछ ऐसा लिख दिया गया, जिसके बाद वहां कस्टमर्स की लाइन लग गई. लड़कियों के घरवाले हैरान थे कि आखिर ये जा कहां रही हैं.

पार्लर के बाहर लिखी थी ऐसी बात, दौड़-दौड़कर आने लगीं लड़कियां!

ब्यूटी पार्लर का ऑफर देख भागी चली आईं लड़कियां.

शादियों के सीज़न में ब्यूटी पार्लर का महत्व कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है. अपनी पसंद का पार्लर बुक करने के लिए लड़कियां जी जान लगा देती हैं. उन्हें कहीं अगर बेहतरीन ऑफर मिल रहा हो, तो उन्हें वहां पहुंचने में ज्यादा देर नहीं लगती है. यही वजह है कि इस बिजनेस में मौजूद लोग भी लड़कियों के खास ऑफर निकालते ही रहते हैं.

ज्यादा मुनाफा कमाने की ज़द्दोज़हद में उत्तराखंड के नैनीताल में एक ब्यूटी पार्लर के बाहर कुछ ऐसा लिख दिया गया, जिसके बाद वहां कस्टमर्स की लाइन लग गई. लड़कियों के घरवाले हैरान थे कि आखिर ये जा कहां रही हैं. चलिए आपको दिखाते हैं वो ऑफर, जिसके बारे में जानकर लड़कियां यहां खिंची चली आईं.

पार्लर ने दिया धांसू ऑफर
वायरल हो रही पोस्ट में देखा जा सकता है कि एक ब्यूटी पार्लर का बाहरी हिस्सा दिख रहा है. इसमें ऊपर की ओर पार्लर का नाम की जगह लिखा है – फेमस पार्लर इन नैनीताल. इसके ठीक नीचे दरवाज़े पर एक ऑफर लिखा हुआ है, जिसके तहत बताया गया ह कि अगर कोई दुल्हन का मेकअप बुक कराएगा तो उसकी छोटी बहन का मेकअप मुफ्त में किया जाएगा. ये दिलचस्प ऑफर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दिया गया है और इसका असर भी बढ़िया हो रहा है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *