Headlines

पिछले साल की सजा अभी मिल रही… रणजी ट्रॉफी में नहीं खेल पाया क्रिकेटर, अब तक झेल रहा बैन

[ad_1]

Last Updated:

महाराष्ट्र के बल्लेबाज अंकित बावने पर पिछले साल रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2025) मैच में मैदानी अंपायर के फैसले के खिलाफ असहमति जताने पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया था. इस कारण वह रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में नहीं ख…और पढ़ें

पिछले साल की सजा अभी मिल रही... रणजी ट्रॉफी में नहीं खेल पाया क्रिकेटर

रणजी ट्रॉफी में नहीं खेल पाया भारतीय क्रिकेटर.

नई दिल्ली. भारतीय कंट्रोल क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने महाराष्ट्र के बल्लेबाज अंकित बावने पर पिछले साल रणजी ट्रॉफी मैच में मैदानी अंपायर के फैसले के खिलाफ असहमति जताने पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया था. उन्हें उस मैच के बाद बैन कर दिया गया था. जिसके कारण वह रणजी ट्रॉफी 2025 के शुरुआती मैच में बड़ौदा के खिलाफ नासिक में चल रहे मैच में नहीं खेल पाये.

बीसीसीआई ने महाराष्ट्र की टीम को नासिक के गोल्फ क्लब मैदान में इस फैसले की सूचना दी जहां वह ग्रुप ए का रणजी मैच खेल रही है. यह घटना पिछले साल नवंबर में एमसीए मैदान पर हुई थी जहां अमित शुक्ला की गेंद पर सेना के शुभम रोहिल्ला द्वारा स्लिप में कैच लिए जाने के बाद बावने मैदान पर अपनी क्रीज पर डटे रहे थे.

एमसीए ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘महाराष्ट्र क्रिकेट संघ आधिकारिक तौर पर सूचित करना चाहता है कि हमारे रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी अंकित बावने पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा एक मैच का प्रतिबंध लगा है और वह इसकी सजा भुगत रहे हैं. इससे अंकित बावने बड़ौदा के खिलाफ चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं. हालांकि हमें यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि वह अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे और महाराष्ट्र टीम की सफलता में योगदान देना जारी रखेंगे. ’’

डीआरएस की अनुपलब्धता के कारण फैसले को चुनौती नहीं दिए जाने के कारण बावने ने करीब 15 मिनट तक मैदान छोड़ने से इनकार कर दिया था. मैच रेफरी अमित शर्मा और महाराष्ट्र के कोच सुलक्ष्ण कुलकर्णी के हस्तक्षेप के बाद मैच फिर से शुरू हुआ. उसने कहा, ‘‘हम बीसीसीआई के फैसलों का सम्मान करते हैं और क्रिकेट के खेल में अनुशासन और खेल भावना के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम आगामी मैच में अंकित की भागीदारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं.’’

homecricket

पिछले साल की सजा अभी मिल रही… रणजी ट्रॉफी में नहीं खेल पाया क्रिकेटर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *