[ad_1]

Last Updated:
UP Under 19 Team: यूपी में मिर्जापुर के क्रिकेटर शिवम शुक्ला ने जनपद का नाम रोशन कर दिया है. बचपन में पिता की डांट के बाद भी क्रिकेट खेलना जारी रखा. आज शिवम का अंडर-19 क्रिकेट में चयन हुआ है. उनके चयन के बाद परिजनों…और पढ़ें
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का लाल किकेट में कमाल करता हुआ नजर आएगा. मिर्जापुर के रहने वाले शिवम शुक्ला का चयन यूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है. इनस्विंगर से शिवम बल्लेबाजों की गिल्लियों को उड़ाते हुए दिखाई देंगे. यूपी अंडर-19 टीम में चयन होने के बाद घर पहुंचने पर परिजनों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया. परिजनों ने कहा कि बेटे का सपना अभी पूरा नहीं हुआ है. हम चाहते है कि शिवम देश के लिए खेलकर मिर्जापुर का नाम रोशन करे.
मिर्जापुर में टंडनपुरी कालोनी के रहने वाले शिवम शुक्ला के पिता ओम शुक्ला बैकिंग सेक्टर में नौकरी करते थे. बचपन से ही शिवम की रुचि क्रिकेट खेलने में था. हाई स्कूल की पढ़ाई सेंट जेवियर्स स्कूल से करने के बाद शिवम नोएडा जाकर एकेडमी जॉइन की. एकेडमी जॉइन करने के बाद शिवम ने गेंदबाजी पर काम किया और इनस्विंगर से बल्लेबाजों को चारों खाने चित्त कर दिए. शिवम शुक्ला अंडर-14, अंडर- 16 के बाद अंडर-19 में यूपी की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. अंडर-19 टीम में चयन होने के बाद परिजन बेहद खुश हैं.
सिर्फ खेल पर दिया ध्यान
शिवम शुक्ला ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि घर से निकलने के बाद हमने सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दिया. उन्होंने इनस्विंग पर काम किया. उन्होंने इस पर काम किया और विकेट मिली. अभी हमने डिस्ट्रिक लेवल पर खेला है. अब अन्य प्रदेश में प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे. परिवार में बाबा और पिता ने काफी सहयोग दिए. हमेशा प्रोत्साहित किया. मेरा सपना है कि आगे चलकर देश के लिए खेलते हुए नजर आएं.
बचपन में खेलने से किया बेटे को मना
पिता ओम प्रकाश शुक्ला ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि शिवम ने परिवार के नाम के साथ ही जिले का नाम रोशन किया है. मां भगवती से यही कामना है कि शिवम देश के लिए खेलते हुए नजर आएं. बचपन में बाकी पिता की तरह शिवम को क्रिकेट खेलने के लिए मना करते थे. हालांकि शिवम की जिद थी. मां से कहकर एक मौका मांगा. आज बेटे ने मेरे साथ जिले का नाम रोशन कर दिया है. हमें बेहद खुशी है.
Mirzapur,Uttar Pradesh
January 14, 2025, 07:17 IST
[ad_2]
Source link