[ad_1]
Last Updated:
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. करण जौहर ने अब तक बॉलीवुड में कई स्टार किड्स को लॉन्च किया है. अब उन्होंने सैफ के बेटे की जिम्मेदारी ली है. वह अब…और पढ़ें
हिट की गारंटी है ये स्टारकिड
हाइलाइट्स
- सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम का बॉलीवुड डेब्यू तय.
- करण जौहर करेंगे इब्राहिम अली खान को लॉन्च.
- अमृता सिंह और सैफ अली खान के नक्शेकदम पर इब्राहिम.
नई दिल्ली. सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में डेब्यू को पूरी तरह तैयार हैं. इस बात की पुष्टि फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट से की. फिल्ममेकर ने जानकारी देते हुए एक लंबा नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अमृता, सैफ के साथ ही सारा की तारीफों के कसीदे पढ़े हैं.
सोशल मीडिया पर एक्टिव करण जौहर ने बताया कि सैफ अली और अमृता का बेटा अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए सिनेमा की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार है. करण ने इंस्टाग्राम हैंडल पर इब्राहिम की तस्वीरों के साथ एक लंबा नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने इब्राहिम की मां अमृता सिंह और पिता सैफ अली खान के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया. पोस्ट को कैप्शन देते हुए निर्देशक ने लिखा, ‘मैं अमृता या डिंगी (अमृता सिंह के घर का नाम) से मिला जब मैं सिर्फ 12 साल का था. अमृता को उसके दोस्त या परिवार वाले इसी नाम से बुलाते हैं. उन्होंने मेरे पिता के साथ धर्मा मूवीज के लिए ‘दुनिया’ नाम की एक फिल्म की थी, मुझे आज भी उनकी शालीनता, एनर्जी और कैमरे पर उनकी पकड़ बहुत अच्छी तरह याद है. उन्होंने मेरे साथ अपनों जैसा व्यवहार किया और यही उनकी पावर है, जो उनके बच्चों में भी जिंदा हैं.
मां अमृता थीं हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस
अमृता सिंह ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बेताब से की थी. डेब्यू हिट के बाद उन्होंने कई हिट पे हिट फिल्में दी थीं. इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल नजर आए थे. एक वक्त में आकर अमृता हाइएक्ट पेड एक्ट्रेस बन गई थीं. इसी तरह सारा अली खान ने भी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है. अब खुद इब्राहिम एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं.
करण ने सैफ संग पहली मुलाकाता का किया जिक्र
अमृता सिंह के साथ ही करण ने सैफ अली खान के साथ पहली मुलाकात का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “सैफ के साथ मैं आनंद महिंद्रा के दफ्तर में पहली बार मिला था. यंग, विनम्र, आकर्षक और सहज, बिल्कुल वैसा ही जैसा पहली मुलाकात में इब्राहिम नजर आए थे. हमारे बीच एक मजबूत दोस्ती का रिश्ता है, जो हमारी पीढ़ी से लेकर हमारे बच्चों तक जारी है. मैं इस परिवार को 40 सालों से जानता हूं। मैंने उनके साथ कई तरह से काम किया है.
बता दें कि करण जहां अमृता के साथ ‘दुनिया’ और सैफ के साथ ‘कल हो ना हो’ और सारा के साथ ‘सिम्बा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. अब करण इब्राहिम को लॉन्च कर रहे हैं और उनके साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
New Delhi,New Delhi,Delhi
January 29, 2025, 15:40 IST
[ad_2]
Source link