Headlines

पिता हैं कारखाने में मजदूर, बेटी ने कर दिखाया कमाल, अंडर-19 एशिया कप के लिए हुआ चयन

[ad_1]

धीर राजपूत/फिरोजाबाद:आर्थिक कमजोरी से जूझ रहे एक परिवार की बेटी ने आज वह मुकाम हासिल कर लिया है कि दूसरी लड़कियों के लिए वह प्रेरणा बन चुकी है. जी हां कांच नगरी के नाम से मशहूर यूपी के शहर फिरोजाबाद में एक कारखाने में मजदूरी करने वाले की बेटी ने अंडर-19 एशिया कप में अपनी जगह बना ली है. मलेशिया में होने वाले क्रिकेट मैच में फिरोजाबाद की बेटी अपना बेहतर प्रदर्शन करेगी.छोटे से शहर से निकलकर इस बेटी ने अपने सपनों को साकार कर दिखाया है.इससे पहले भी यह क्रिकेट प्लेयर अंडर-19 T20 कप में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है.

पिता पर नहीं थे क्रिकेट एकेडमी की फीस भरने के लिए पैसे, फ्री में दी कोच ने ट्रेनिंग

फिरोजाबाद के राजा का ताल गांव में रहने वाली क्रिकेटर सोनम यादव के कोच विकास पालीवाल ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि अंडर-19 एशिया कप में अपनी जगह बना चुकी सोनम यादव का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. राजा के ताल के पास ओम ग्लास में हम अपनी क्रिकेट अकादमी चलाते थे. जहां सोनम का भाई उसे लेकर हमारे पास आया था. उसके भाई ने हमसे कहा कि सोनम क्रिकेटर बनना चाहती है, लेकिन उसके फीस भरने के लिए पैसे नहीं हैं. हमारी अकादमी ने सोनम यादव की बेहतरीन प्रेक्टिस को देखते हुए उसे फ्री में क्रिकेट की ट्रेनिंग दी. इसके बाद धीरे-धीरे सोनम अपने सपनों के पूरा करने के लिए आगे बढ़ती गई और 2022 में बीसीसीआई ने अंडर-19 इंडियन चैलेंजर ट्रॉफी में मौका दिया. सोनम को बचपन से ही क्रिकेट में लगन थी और इसी लगन के सहारे सोनम यादव ने आज बड़ा नाम हासिल कर लिया है.

T20 विश्व कप में इंडिया को दिखाई थी जीत

कोच ने बताया कि T20 विश्व कप में खेलने का अवसर मिलने के बाद सोनम यादव ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और इंडिया की टीम विजय रही थी. इसके बाद अक्टूबर 2023 में बड़ोदरा में हुए वूमेंस अंदर-19 T20 कप में भी सोनम ने भाग लिया था.अब सोनम यादव का चयन अंडर-19 एशिया कप में हुआ है. मलेशिया में 15 दिसंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में सोनम यादव लेफ्ट आर्म स्पिनर के तौर पर अपना प्रदर्शन करेगी.

FIRST PUBLISHED : December 15, 2024, 11:58 IST

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *