[ad_1]
Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री मनसुख मांडविया से लेकर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रविवार को कुआलालंपुर में अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की खिताबी जीत की सराहना की.
पीएम मोदी ने भारतीय महिला टीम को दी बधाई.
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री मनसुख मांडविया से लेकर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रविवार को कुआलालंपुर में अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की खिताबी जीत की सराहना की. भारत ने एकतरफा फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट जीता.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ हमारी नारी शक्ति पर बेहद गर्व है. आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 में विजयी होने पर भारतीय टीम को बधाई. यह जीत हमारे उत्कृष्ट ‘टीम वर्क’ के साथ-साथ दृढ़ संकल्प और धैर्य का परिणाम है. यह युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी. टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं.’’
Immensely happy with our Nari Shakti! Congratulations to the Indian group for rising victorious within the ICC U19 Women’s T20 World Cup 2025. This victory is the results of our wonderful teamwork in addition to dedication and grit. It will encourage a number of upcoming athletes. My finest… pic.twitter.com/Z2nbGaolSg
— Narendra Modi (@narendramodi) February 2, 2025
[ad_2]
Source link