[ad_1]
Last Updated:
सोशल मीडिया की वजह से लोगों के इमोशन किस हद तक मर गए हैं, इसका उदाहरण इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. एक वीडियो शेयर किया गया, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
ननद रील बनाकर अपनी भाभी को समझाती हुई नजर आई (इमेज- सोशल मीडिया)
एक समय था जब अगर मोहल्ले में भी किसी की मौत हो जाती थी तो कई दिनों तक वहां मातम पसरा रहता था. अगर किसी बुजुर्ग की मौत होती थी तब भी कई दिनों तक लोग अफ़सोस जताते थे. लेकिन समय के साथ लोगों के दिल से भावनाएं और इमोशन ऐसे गायब हो गए हैं मानो उन्हें अब किसी तरह का दर्द महसूस ही नहीं होता. इसी का एक उदाहरण सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो बना है.
अब अगर सड़क हादसा होता है तो घायल की मदद करने की जगह लोग सबसे पहले मोबाइल निकाल लेते हैं. घायल चाहे मर ही क्यों ना रहा हो, लोग उससे ज्यादा उसका वीडियो बनाने में दिलचस्पी दिखाते हैं. ऐसे में ये साफ़ होता जा रहा है कि लोग अब कितने अनिमोशनल होते जा रहे हैं. ना सिर्फ बाहरी लोगों के लिए बल्कि घर वालों के लिए भी लोगों की भावनाएं अब उतनी गहरी नहीं रही. एक बहन ने जब अपने भाई की मौत का रील बनाया तो ऐसा लगा कि अब इंसानियत और भावनाएं मजाक बन चुकी है.
भाई की मौत का रील
वायरल होते इस वीडियो को एक महिला ने बनाया है. वीडियो में पीछे एक शख्स की लाश नजर आ रही है. महिला के मुताबिक, ये उसके भाई का शव है. लाश से लिपट कर रोती दिख रही महिला उसकी भाभी है. लेकिन अपनी भाभी को चुप करवाने की जगह ननद उसका रील बनाती रही. इस दौरान वो कई तरह की बातें भी कह रही थी. लेकिन उन्होंने अपनी भाभी को चुप नहीं करवाया ना ही उनकी आंखों से आंसू निकलते नजर आए.
[ad_2]
Source link