Headlines

पुलकित सम्राट को क्यों बनाया लाइफ पार्टनर? कृति खरबंदा ने सुनाया इमोशनल किस्सा- ‘अन्नपूर्णा कहकर बुलाती हैं’

[ad_1]

Last Updated:

कृति खरबंदा ने करण जौहर संग बातचीत में पुलकित सम्राट के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया. एक्ट्रेस ने पुलकित सम्राट से शादी करने का फैसला क्यों किया, इसके पीछे एक दिलचस्प किस्सा है. उनकी लव स्टोरी सादगी और मूल्यों पर टिकी है.

ख़बरें फटाफट

पुलकित सम्राट को क्यों बनाया लाइफ पार्टनर? कृति खरबंदा ने सुनाया इमोशनल किस्साकृति खरबंदा और पुलकित सम्राट अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: बॉलीवुड की लव स्टोरी अक्सर ग्लैमर और चकाचौंध में लिपटी होती हैं, लेकिन कुछ सबसे खूबसूरत रिश्ते बेहद सादे और सच्चे पलों में जन्म लेती हैं और कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की कहानी उन्हीं में से एक है. करण जौहर के साथ एक बातचीत में कृति खरबांदा ने अपनी जिंदगी के उस निजी पल को साझा किया, जिसने उन्हें यह यकीन दिला दिया कि पुलकित ही वह इंसान हैं, जिनके साथ वह अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहती हैं. यह पल न तो शोहरत से जुड़ा था, न सफलता से और न ही किसी लग्जरी से.

कृति ने बताया कि यह एक देर रात की ड्राइव थी, जब दोनों बांद्रा की सड़कों से गुजर रहे थे. उस समय तक उन्होंने अपने रिश्ते को निजी ही रखा हुआ था. शहर की शांत सड़कों पर गाड़ी चलाते हुए एक लेम्बॉर्गिनी उनके पास से गुजरी. सहज-सी जिज्ञासा में कृति ने पुलकित से पूछ लिया कि अगर कभी उनके पास बहुत सारा पैसा हुआ तो वह क्या करेंगे? पुलकित ने बिना एक पल सोचे, सड़क पर ध्यान रखते हुए जो जवाब दिया, उसने एक ही पल में सब कुछ बदल दिया. कृति ने मुस्कुराते हुए बताया, ‘पुलकित ने कहा कि वह एक गुरुद्वारा बनवाएंगे और यह पक्का करेंगे कि वहां 24×7 लंगर चलता रहे.’

पुलकित की दरियादिली पर फिदा कृति
यही वह पल था जब कृति को बिना किसी संदेह के यह एहसास हो गया कि यही वह शख्स हैं, जिनसे वह शादी करना चाहती हैं. कृति ने इमोशनल अंदाज में कहा, ‘उस पल, प्यार एक बार फिर से हो गया.’ पुलकित की दरियादिली और खाने को लेकर पुलकित के पैशन पर कृति ने यह भी बताया कि वे घर पर पुलकित को प्यार से ‘अन्नपूर्णा’ कहकर बुलाती हैं. कृति के अनुसार, पुलकित की असली पहचान उनकी सहज दरियादिली और समाज को लौटाने की भावना है. न महत्वाकांक्षा, न लाइफस्टाइल और न ही सफलता, बल्कि उनके शब्दों के पीछे छुपा दिल ही उन्हें खास बनाता है.

कृति और पुलकित की अनुठी लव स्टोरी
कृति के इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू लिया. ऐसे में ये कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि कृति और पुलकित का रिश्ता किसी चकाचौंध पर नहीं, बल्कि मूल्यों, संवेदनशीलता और खामोश पलों पर टिका है. एक ऐसी इंडस्ट्री में जहां दिखावा अक्सर हावी रहता है, कृति और पुलकित की प्रेम कहानी अपनी सादगी के लिए अलग पहचान बनाती है. यह साबित करती है कि कभी-कभी जिंदगी बदल देने के लिए देर रात की एक ड्राइव और एक सच्ची बात ही काफी होती है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

पुलकित सम्राट को क्यों बनाया लाइफ पार्टनर? कृति खरबंदा ने सुनाया इमोशनल किस्सा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *