Headlines

पुलवामा में जन्मे गेंदबाज ने रोहित शर्मा को किया आउट…नहीं मनाया जश्न, वजह जानकर आप भी करेंगे सैल्यूट

[ad_1]

Last Updated:

पुलवामा में जन्मे उमर नजीर ने रोहित शर्मा को 3 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. रोहित लंबे समय बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे हैं. मुंबई बनाम जम्मू कश्मीर के बीच खेले जा रहे मैच में 6 फुट 4 इंच लंबे कद के तेज…और पढ़ें

पुलवामा में जन्मे गेंदबाज ने रोहित को किया आउट...जश्न नहीं मनाने की वजह बताई

उमर नजीर ने रोहित के विकेट को सेलिब्रेट नहीं करने की वजह बताई.

नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर की ओर से रणजी ट्रॉफी मैच खेलने वाले 6 फुट 4 इंच लंबे कद के तेज गेंदबाज उमर मीर के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास रहा. उमर ने 23 जनवरी को मुंबई के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा सहित 4 विकेट अपने नाम किए. इन विकेटों में सबसे खास रोहित शर्मा का विकेट रहा. पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने बताया कि आखिर क्यों रोहित का विकेट उनके लिए स्पेशल था और इसका जश्न उन्होंने क्यों नहीं मनाया. उमर ने कहा कि भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान का फैन होने के कारण मैंने जश्न मनाने से परहेज किया.

31 साल के तेज गेंदबाज उमर नजीर (Umar Nazeer) ने मैच के शुरुआती दिन तेज गेंदबाजों की अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए 41 रन देकर 4 विकेट लिए. जिसमें रोहित के अलावा अजिंक्य रहाणे (12), शिवम दुबे (शून्य) और हार्दिक तामोरे (सात) जैसे बल्लेबाजों का विकेट शामिल है. गेंद को स्विंग करने की क्षमता से प्रभावित करने वाले नजीर ने मैच के बाद कहा, ‘एक अच्छी गेंद, किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ अच्छी गेंद होती है, आप खिलाड़ी का रूतबा नहीं देखते लेकिन रोहित शर्मा का विकेट बड़ा है, मैं खुश हूं.’

Women’s U19 T20 World Cup: श्रीलंका को हरा भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, सुपर सिक्स के लिए किया क्वालीफाई

17 विकेट गिरे पहले दिन… रोहित शर्मा फ्लॉप, चैंपियन मुंबई 120 पर ढेर, नौसिखिया टीम ने ली बड़ी लीड

रोहित के डाई हार्ट फैन हैं उमर नजीर
बकौल उमर नजीर, ‘उनको आउट करने के बाद मेरे मन में पहला विचार यह आया कि रोहित शर्मा का प्रशंसक होने के नाते मुझे जश्न नहीं मानना चाहिए.मुझे पता है कि वह बड़े खिलाड़ी हैं और मैंने उन्हें आउट किया. मैं रोहित शर्मा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं.’ उन्होंने कहा, ‘हम अगर यह मैच जीतते है तो यह गर्व का क्षण होगा क्योकि प्रतिद्वंद्वी टीम में भारतीय टीम का कप्तान शामिल है.’ नजीर उस टीम का हिस्सा थे जिसने यहां के वानखेड़े स्टेडियम में 10 साल पहले सितारों से सजी मुंबई की टीम को हराया था.

कौन हैं उमर नजीर
उमर नजीर साउथ कश्मीर के पुलवामा जिले से एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं. उनके पिता लकड़ी के व्यापारी हैं. पिता ने भी ‘मोहल्ला’ क्रिकेट खेला है और बेटे को फर्स्ट क्लास क्रिकेट तक पहुंचने में मदद की. वेबसाइट क्रिकेटनेक्स्ट की एक पहले की रिपोर्ट में बताया गया था. तेज गेंदबाज के लिए यह सफर आसान नहीं रहा था. उन्होंने काफी स्ट्रगल किया है. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने राज्य का तीनों फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व किया है. उनके पास 57 फर्स्ट क्लास मैचों में 29.12 की औसत से 138 विकेट का प्रभावशाली रिकॉर्ड है. लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 36 मैचों में 54 विकेट और 20 टी20 मैचों में 32 विकेट लिए हैं.

homecricket

पुलवामा में जन्मे गेंदबाज ने रोहित को किया आउट…जश्न नहीं मनाने की वजह बताई

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *