[ad_1]

इंसान ने धीरे-धीरे इतनी तरक्की कर ली है कि इंजीनियरिंग के एक से बढ़कर एक अद्भुत नमूने तैयार हो चुके हैं. कई बार तो इन्हें देखकर आंखों को यकीन ही नहीं होता. आपने अब तक कभी भी ट्रेन को घर के सामने की सड़क पर चलते हुए या फिर वाहनों को पानी पर दौड़ते हुए नहीं देखा होगा. हालांकि आज आपको जो नज़ारा दिखाएंगे, वो अपने आपमें किसी अजूबे से कम नहीं है.
आमतौर पर पुल को किसी नदी के ऊपर बड़े-बड़े पिलर्स के सहारे खड़ा किया जाता है. उसमें लगने वाले मटीरियल तय करते हैं कि पुल कितना मजबूत होगा. अगर हम आपसे कहें कि चीन में एक ऐसा भी पुल है, जो बहुत से लोगों का घर बना हुआ है तो शायद आपको ये मज़ाक लगेगा. आज हम आपको इसी पुल का नज़ारा दिखाएंगे, जो किसी को भी दंग करने के लिए काफी है.
पुल पर बसा लिया पूरा का पूरा गांव
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी नदी पर बड़े-बड़े पिलर्स वाला एक मजबूत पुल बना हुआ है. आपने ऐसे पुल पहले भी देखे होंगे लेकिन शायद ही उसके ऊपर बसी हुई कोई बस्ती देखी हो. इस वीडियो में आपको यही दिखाई दे रहा है. पुलिस पर लोगों ने पक्के घर बना रखे हैं, जो बाकायदा दोनों तरफ से फेस कर रहे हैं. इसमें बाकायदा मूर्तियां और रंग-बिरंगे मकान हैं, जहां पर लोग रहते हैं.
A city constructed on a bridge in China’s Chongqing metropolis
— Science woman (@gunsnrosesgirl3) December 31, 2024
[ad_2]
Source link