[ad_1]

पेंगुइन बेहद प्यारे पक्षी हैं. वो उड़ नहीं सकते, पर भीषण ठंड में आराम से रह सकते हैं. ये दक्षिणी ध्रुव में पाए जाते हैं. यहां इनकी आबादी काफी ज्यादा है. आपने उन्हें वीडियो में मटक-मटक कर चलते, मस्ती करते देखा होगा. पर क्या आपने कभी उन्हें शिष्टाचार से पेश आते देखा है? हाल ही में पेंगुइन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये पक्षी अपने प्राकृतिक आवास में मौजूद हैं. वहां एक कपल घूमने आया था, जो गलती से पेंगुइन के रास्ते में आ जाता है. उसके बाद ये पक्षी जो करता है, वो देखकर लोग काफी हैरान हैं. ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
अमेरिका की सिएरा (@ciera.ybarra) एक कंटेंट क्रिएटर हैं जिन्होंने कुछ दिनों पहले एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और अब ये वीडियो काफी वायरल हो चुका है. इस वीडियो में एक पेंगुइन नजर आ रही है, जिसके शिष्टाचार को देखकर हर कोई हैरान है और उसकी तारीफ कर रहा है. दरअसल, वो एंटार्कटिका एक्सपेडिशन पर गई थीं, जहां पर उन्हें ये पेंगुइन नजर आई. वहां वो कैमिली और केविन नाम के दो लोगों के साथ थीं.
[ad_2]
Source link