[ad_1]
Last Updated:
22 साल की एना जैकसन (Anna Jackson) के साथ 21 मार्च 2024 को कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उन्हें उम्मीद भी नहीं थी. जब वो सुबह उठीं तो उनके पेट में दर्द हो रहा था. रात तक दर्द बढ़ गया, इस वजह से उन्हें अस्पताल जाना…और पढ़ें
इंसान के साथ हादसे कभी भी हो सकते हैं, पर जब हादसे ऐसे हो जाएं, जिसके बारे में न ही कोई सोच सके और न समझ सके, तब ज्यादा हैरानी होती है. एक स्कॉटलैंड की लड़की के साथ ऐसा ही हादसा हुआ. उसके पेट में भयंकर दर्द उठा. उसे लगा कि वो अपेंडिक्स का दर्द है. दर्द बढ़ता जा रहा था, तो वो फौरन अस्पताल पहुंच गई. पर हैरानी तब हुई, जब वहां जाकर उसने बच्चे को जन्म दिया और 40 मिनट के अंदर वो मां बन गई!
न्यूयॉर्क पोस्ट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार 22 साल की एना जैकसन (Anna Jackson) के साथ 21 मार्च 2024 को कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उन्हें उम्मीद भी नहीं थी. जब वो सुबह उठीं तो उनके पेट में दर्द हो रहा था. उसके बावजूद वो कार चलाकर ग्लासगो गईं, जहां उनका ऑफिस था. वो अपने बॉयफ्रेंड यूआन और उनकी मां के साथ रहती थीं. ऑफिस में जब दर्द बढ़ता गया तो वो कार ड्राइव कर के लौटीं. उस वक्त उनका बॉयफ्रेंड सो रहा था, उन्होंने उसे उठाया. रात के 10-11 बजे जब दर्द भयंकर हो गया तो लड़के की 58 वर्षीय मां ने जब एना को दर्द में देखा तो बिना देर किए वो एना को अस्पताल लेकर पहुंचीं.
एना को अचानक पेट में दर्द हुआ और अस्पताल पहुंचकर उसने बेटी को जन्म दिया. (फोटो: Anna Jackson/SWNS)
एना ने बच्चे को दिया जन्म
वो लोग फौरन रात के ढाई बजे फोर्थ वैली रॉयल हॉस्पिटल पहुंचे. 3 बजे उन्हें डॉक्टर ने देखा. एना को लगा कि उनका अपेंडिक्स फट गया है. डॉक्टरों ने उनकी जांच की, उनका प्रेग्नेंसी टेस्ट किया, जब वो पॉजिटिव निकला तो एना के होश उड़ गए. उन्हें प्रेग्नेंसी के कोई सिंप्टम नहीं थे. करीब 2 हफ्ते पहले उनका पेट हल्का सा निकला था, जो उन्हें लगता था कि शायद वो गैस की वजह होगा. डॉक्टर उन्हें फौरन वॉर्ड में ले गए और करीब 40 मिनट बाद उन्होंने 7 पाउंड के एक बच्चे को जन्म दिया.
एना को अभी भी नहीं होता यकीन
एना ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला और उनका बच्चा हो गया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं था कि वो प्रेग्नेंट हैं. वो अपनी लाइफ मजे से जी रही थीं. वो घूमती-फिरती, पार्टी करती थीं. पहले तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ. उनके बॉयफ्रेंड और उसकी मां ने एना का बहुत ध्यान रखा. उनके परिवार के लोग भी बच्चे से मिलने आने लगे. इतना वक्त गुजरने के बाद भी एना को नहीं एहसास हो रहा है कि बिना किसी लक्षण के वो मां कैसे बन गईं.
January 14, 2025, 18:42 IST
[ad_2]
Source link