[ad_1]

Last Updated:
ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर अक्सर जानवरों से जुड़े रोचक वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक शेर और तेंदुआ पेड़ पर खड़े आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं. ये एक शेरनी है, जो…और पढ़ें
जंगल का के कुछ नियम होते हैं. एक नियम ये तो है कि जो ताकतवर है, जीत उसी की होती है, पर नियम ये भी है कि चालाक और फुर्तीला भी जीतने में कई बार कामयाब हो जाता है. इस बात का सबूत आपको एक वायरल वीडियो (Lioness Leopard Fight on Tree Viral Video) में देखने को मिलेगा. इस वीडियो में एक शेर और तेंदुए के बीच भिड़ंत हो गई. दोनों एक पेड़ पर टकरा गए. ऐसी अजीबोगरीब जगह पर भिड़ने का क्या नतीजा होगा, इसका अंदाजा तो आप लगा सकते हैं, पर इस लड़ाई का जो अंजाम हुआ, वो देखकर आपको जरूर हैरानी होगी!
ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर अक्सर जानवरों से जुड़े रोचक वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक शेर और तेंदुआ पेड़ पर खड़े आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं. ये एक शेरनी है, जो शायद तेंदुए का शिकार करना चाहती है. ये तो तय है कि शेरनी ज्यादा ताकतवर है और तेंदुआ उससे कमजोर. पर ये भी तय है कि तेंदुआ ज्यादा फुर्तीला है. इस वीडियो में तेंदुए ने उसी फुर्ती से अपनी जान बचाई है.
That leopard bounced off the ground like a ping pong ball
[ad_2]
Source link