Headlines

पैरेंट्स की तलाक की अफवाहों से अनजान आराध्या, अभिषेक बोले- बेटी के पास नहीं है फोन, ऐश्वर्या ने दी बेहतरीन परवरिश

[ad_1]

Last Updated:

पहली बार अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्य राय के साथ डिवोर्स के रूमर्स पर रिएक्ट किया. उन्होंने बताया कि लोग अक्सर उनके रिश्ते को लेकर मनगढ़ंत कहानियां बनाते हैं. आजतक उनकी बेटी आराध्या को इन अफवाहों के बारे में नहीं मालूम हैं. आराध्या सोशल मीडिया पर भी नहीं हैं.

पैरेंट्स की तलाक की अफवाहों से अनजान आराध्या, अभिषेक बोले- बेटी के पास नहीं हैअमिताभ बच्चन ने खुद इंटरव्यू में इस बारे में बातचीत की थी. उन्होंने मिड-डे को दिए इंटरव्यू में बताया था कि पहली बार जब अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था तो बेटे ने सीधे न्यूयॉर्क से पिता को कॉल किया. अपने फैसले के बारे में बताया. तब होने वाली बहू ऐश्वर्या से अमिताभ बच्चन ने एक सवाल किया था.

एक्टर अभिषेक बच्चन ने पहली बार तलाक की अफवाहों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया कि जब ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ तलाक के रूमर्स थे तब उनकी बेटी आराध्या को इस बारे में कोई भनक नहीं थी. क्योंकि उनकी बेटी के पास फोन नहीं हैं. वह सोशल मीडिया गॉसिप्स और मीडिया की चटपटी खबरों से दूर रहती हैं. चलिए बताते हैं तलाक को लेकर अमिताभ बच्चन-जया बच्चन के लाडले ने क्या कहा.

  • ऐश्वर्या राय संग तलाक के रूमर्स पर क्या बोले अभिषेक बच्चन
  • आराध्या को नहीं पता पैरेंट्स के डिवोर्स रूमर्स के बारे में कुछ भी
  • ऐश्वर्या ने बताया था कि आराध्या सोशल मीडिया पर नहीं हैं

Peeping Moon को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बेटी और ऐश्वर्या राय को लेकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि आराध्या पैरेंट्स से जुड़े गॉसिप्स से अंजान हैं. उनके पास अपना फोन नहीं है. अगर आराध्या को दोस्तों से भी बात करनी होती है तो वह अपनी मां के फोन से बात करती हैं. पढ़िए अभिषेक बच्चन ने क्या कहा.

मुझे उम्मीद है कि उसे इन बातों के बारे में पता ही नहीं होगा. वह बहुत समझदार और अच्छी बच्ची है. उनकी मां ने बहुत ही नाजों से पाला है और अच्छी परवरिश दी है. मुझे नहीं लगता कि ऐसी चीजें उसके लिए कोई मायने रखती हैं. बेटी के पास अभी फोन भी नहीं है. वह सिर्फ 14 साल की हैं. अगर उसके दोस्तों को उससे बात करनी होती है तो उन्हें अपनी मां के फोन पर ही कॉल करना पड़ता है. हमने यह नियम बहुत पहले ही तय कर लिया था.

इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं आराध्या
अभिषेक बच्चन ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि आराध्या इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन उन्हें पैरेंट्स के बारे में फैली अफवाहों में कोई दिलचस्पी नहीं है. हाल ही में, रेड सी फिल्म फेस्टिवल के दौरान ऐश्वर्या ने ये साफ किया था कि आराध्या सोशल मीडिया पर नहीं हैं.

आराध्या की परवरिश पर क्या बोले अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन ने बताया, ‘आराध्या को गॉसिप्स से ज्यादा अपने होमवर्क में दिलचस्पी है. उन्हें स्कूल जाना बहुत पसंद है. मुझे नहीं लगता कि वह गूगल पर हमारा नाम भी सर्च करती होंगी. वह इतनी समझदार हैं कि किसी की बात पर विश्वास नहीं करेंगी. उनकी मां ने उन्हें बहुत ही अच्छे से पाला पोसा है. जैसे मेरे पैरेंट्स ने मुझे पाला है. हम अपनी फैमिली के साथ बहुत ईमानदार हैं. आजतक ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी को किसी पर सवाल उठाने का मौका मिले.’

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *