[ad_1]

कहते हैं, जब भगवान किसी को देने पर आता है, तो उसमें किसी तरह की कमी नहीं छोड़ता. हां, इसका एक वक्त होता है, जो हमें भी नहीं पता होता. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक नहीं ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें लोग चलते-फिरते करोड़पति बन जाते हैं. जो कल तक पाई-पाई को तरस रहे थे, वो अचानक अमीर हो जाते हैं. एक ऐसी ही कहानी इंग्लैंड से सामने आई है.
अपने चार बच्चों के साथ महिला किसी तरह अपने दिन काट रही थी. सरकारी पैसे पर वो अपने बच्चों को पाल रही थी लेकिन अचानक उसकी किस्मत यूं मेहरबान हुई कि ऐसा लगा कि कुबेर ने अपना खजाना उसके लिए खोल दिया है. दो दिन पहले तक सीमित पैसे में ज़िंदगी जीने वाली महिला की बैक टु बैक दो लॉटरी लगी और वो अमीर बन गई.
किस्मत कुछ यूं हो गई मेहरबान
इंग्लैंड के काउंटी डरहम की रहने वाली अनीता कैम्पबेल नाम की महिला इस बात की उदाहरण है कि जब किस्मत मेहरबान होती है, तो आपको किसी और चीज़ की ज़रूरत नहीं पड़ती. अपनी बीमारी की वजह से सरकारी भत्ते पर रहने वाली अनीता के चार बच्चे हैं और वो बड़ी मुश्किल से अपनी ज़िंदगी चला रही थी. मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक अनीता ने साल 2019 में एक ऑनलाइन बिंगो में हिस्सा लिया और उसकी किस्मत इतनी ज़बरदस्त थी कि उसे पहली बार में £597,000 यानि करीब 6 करोड़ की लॉटरी लग गई. इसके 10 दिन बाद एक बार फिर नसीब को अनीता पर प्यार आया और उसे £522,000 यानि करीब 6 करोड़ की लगी. इस तरह 10 दिन में ही महिला लगभग 12 करोड़ की दौलत की मालकिन बन गई.
बच्चों को दिए गिफ्ट्स
अनीता बताती हैं कि वो अपनी जीत पर भरोसा ही नहीं कर पाईं. उसने तुरंत ही अपने चार बच्चों को अच्छा खाना खिलाया, अच्छी शॉपिंग कराई. 5 साल की पोती को बहुत से खिलौने लाकर दिए. इतना ही नहीं उसने अपने पिता के लिए एक घर भी खरीदा और पुराने फर्नीचर फेंक दिए. अपने सारे कर्ज़ चुकाने के बाद वो खुशी से अपनी ज़िंदगी जीने लगा. अब वो अपना ट्रीटमेंट भी अच्छी तरह कराकर अच्छी ज़िंदगी जी रही है.
Tags: Bizarre news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : December 31, 2024, 08:51 IST
[ad_2]
Source link