Headlines

पैसे लेकर दूसरे की ‘गर्लफ्रेंड’ छेड़ता है शख्स, मस्त चल रहा है धंधा, ग्राहकों की लगी है लाइन, नहीं मिलती डेट!

[ad_1]

Last Updated:

ऐसा बिजनेस आइडिया शायद ही आज तक किसी को आया होगा, जैसा इस शख्स के दिमाग में आया. उसे देखकर आप उसे गुंडा-मवाली समझ बैठेंगे, यकीन मानिए यही तो उसकी कमाई का ज़रिया है.

पैसे लेकर दूसरे की 'गर्लफ्रेंड' छेड़ता है शख्स, मस्त चल रहा है धंधा!

विलेन बनकर क्लाइंट को हीरो बनाता है शख्स.

बहुत सी लड़कियां ऐसी होती हैं, जिन्हें ज़रा एग्रेसिव मर्द पसंद होते हैं. जहां भी बात उन्हें प्रोटेक्ट करने की आए, वो बस बिना सोचे-समझे कूद पड़ें. जो लोग लड़ाई-झगड़े में थोड़ा कमज़ोर होते हैं, उनके लिए ऐसी गर्लफ्रेंड के सामने इम्प्रेशन जमाना टेढ़ी खीर साबित होता है. ऐसे में उनके दिमाग में आता है कि काश, कोई उन्हें हीरो बना देता है. ऐसे ही लोगों के लिए मलेशिया में एक शख्स फरिश्ता बनकर उतरा है.

सुनकर आपको भले ही अजीब लगे लेकिन मलेशिया में ये अनोखी सर्विस चल रही है और डिमांड में भी है. ये सर्विस खास उन लड़कों के लिए है, जो अपनी प्रेमिका की नज़र में एल्फा मर्द बनना चाहते हैं. उनके लिए किराये पर गुंडा आएगा, जो तय पैसे के हिसाब से उनसे मार खाएगा और चुटकियों में उन्हें हीरो बना देगा. है ना दिलचस्प मामला?

‘आ जा भाई, मुझे मारकर हीरो बन जा’
ऐसा बिजनेस आइडिया शायद ही आज तक किसी को आया होगा, जैसा इस शख्स के दिमाग में आया. उसे देखकर आप उसे गुंडा-मवाली समझ बैठेंगे, यकीन मानिए यही तो उसकी कमाई का ज़रिया है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक मलेशिया के इम्पोह में रहने वाले 28 साल के शाज़ाली सुलैमान ने ‘विलेन फॉर हायर’ सर्विस शुरू की है. बाकायदा सोशल मीडिया पर अपनी सर्विस को प्रमोट करते हुए शाज़ाली ने लिखा कि उनके ग्राहक पार्टनर के सामने अपनी मर्दानगी साबित करने के लिए उनकी मदद ले सकते हैं. उन्होंने लिखा है- ‘आपकी पार्टनर आपको कमज़ोर समझती है? सस्ते-मंदे दाम पर मैं उन्हें गलत साबित कर दूंगा’.

पुलिस वाले हुए सर्विस पर दंग
शाज़ाली करते ये हैं कि उन्हें सिर्फ जगह और वक्त बताना होता है, जब वे अपने गुंडों वाले लुक के साथ आकर क्लाइंटर की पार्टनर को छेड़ना शुरू कर देते हैं. फिर उनका क्लाइंट आकर अपनी मर्दानगी दिखाते हुए उन्हें वहां से भगा देता है. वे दिखने में किसी गुंडे जैसे लगते हैं, ऐसे में पार्टनर को भरोसा भी हो जाता है. उनकी इस सर्विस के लिए वे 100 रिंगिट यानि 1,898 रुपये वीकडेज़ और वीकेंड पर 2700 रुपये तक लेते हैं. अगर कहीं दूर जाना हो, तो उनका चार्ज बढ़ जाता है. इस सर्विस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि ये तो गैर कानूनी है क्योंकि लड़कियों को छेड़ना अपराध होता है.

homeajab-gajab

पैसे लेकर दूसरे की ‘गर्लफ्रेंड’ छेड़ता है शख्स, मस्त चल रहा है धंधा!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *