[ad_1]
Last Updated:
पोप फ्रांसिस की बिगड़ती सेहत से पूरी दुनिया के लोग चिंतित हैं. इसी बीच लोगों का ध्यान नास्त्रेदमस की उन भविष्यवाणियों पर गया है जो पोप को लेकर की हैं. पोप की किडनियों की नाकामी की खबरों के बीच लोग नास्त्रेदमस न…और पढ़ें
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां बहुत ही सटीक निकलती हैं, इतिहास गवाह है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हाइलाइट्स
- पोप फ्रांसिस की सेहत बिगड़ रही है.
- नास्त्रेदमस ने 2025 में तबाही की भविष्यवाणी की.
- भविष्यवाणियों को समझना मुश्किल है.
जब भी दुनिया में अनिश्चय और डर का माहौल बनता है. लोगों की भविष्यवाणियों में दिलचस्पी बढ़ जाती है. पिछले कुछ सालों में हुई कई घटनाओं के कारण ऐसा ही हो रही है. दुनिया में कई जगह युद्ध के बादल छाने की वजह से पहले से ही नास्त्रेदमस जैसे भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणिया चर्चा में हैं. पर एक दो दिनो से दुनिया के एक प्रमुख धर्मगुरू, पोप फ्रांसिस की बिगड़ती सेहत के कारण लोगों के ध्यान एक बार फिर नास्त्रेदमस की ओर गया है. नास्त्रेदमस ने सदियों पहले ही उनकी खराब सेहत का भविषवाणी करने के साथ साथ 2025 में भी कुछ तबाही लाने वाली घटनाओं का भविष्यवाणी की थी.
शीर्ष धर्मगुरू की सेहत
हाल ही में कैथोलिक चर्च के शीर्ष धर्मगुरू 88 साल के पोल फ्रांसिस की बिगड़ती तबियत सुर्खियों में है. उनकी किडनियां नाकाम हो चुकी है. इस बीच लोगों को चिंता कि उनकी सेहत कहीं उनकी जान ही ना ले ले. वहीं सदियों पहले नास्त्रेदमस ने वर्तमान पोप के बारे में कहा था कि बहुत बूढ़े पोप के मौत के बाद एक बढ़िया उम्र का रोमन धर्मप्रमुख चुना जाएगा. वह लंबे समय तक टिका रहेगा लेकिन चुभने वाले कामों के लिए भी जाना जाएगा.
कैसा है पोप का अभी हाल
वहीं पोप के ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट शुरुआती और हलके किडनी नाकामियां दिखा रही हैं. फिर भी डॉक्टर इसे काबू में बता रहे हैं. पहले प्लेटलेट काउंट कम दिखे थे. लेकिन शनिवार से वे स्थिर हैं. इसके अवाला पोप न सोशल मीडिया पर भी अपने संदेश में कहा है कि लोगों के इतने प्रेम से वे बहुत अभिभूत हैं. उन्होंने दुनिया भर से मिलने वाले इतने प्रेम और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद भी कहा.
पोप फ्रांसिस की सेहत को लेकर पूरी दुनिया में लोग चिंतित है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बहुत मुश्किल है भविष्यवाणियों को समझना
गौरतलब है कि नास्त्रेदमस की भविषयवाणियों को सही तरह से समझना बहुत ही मुश्किल काम है. उनकी कई भविष्यवाणी तो सही तरह से उनके घटने के बाद ही लोगों की समझ में आ सकी हैं. फिर दुनिया भर के एक्सपर्ट्स इन भविष्यवाणियों का सही अनुमान लगाने की कोशिश में लगे रहते है.
यह भी पढ़ें: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: क्या होगा 2025 में पुतिन और यूरोप का हाल, क्या कम होंगे कुदरती कहर?
माना जाता है कि नास्त्रेदमस के मुताबिक साल 2025 दुनिया के लिए आसान नहीं रहेगा.
एक तरफ प्राकृतिक आपदाएं और जलवायु परिवर्तन की वजह से लोग खासे परेशान रहेंगे. इनमें भूकंप, जंगल की आग, और बाढ़ जैसी आपदाएं भी तबाही लाने का काम करेंगीं. इसके अलावा दुनिया में युद्ध की घटनाएं भी कहर ढाएंगी, लोग इसे रूस यूक्रेन, मध्य पूर्व संघर्ष से जोड़ कर देख रहे हैं. इसके अलावा साइबर संकट का भी अनुमान नास्त्रेदमस ने लगाया है.
February 25, 2025, 08:51 IST
[ad_2]
Source link