Headlines

प्यार ने तोड़ दी देश की सीमाएं, केरल में हो गया रूस और यूक्रेन के बीच ‘गठबंधन’!

[ad_1]

Agency:Local18

Last Updated:

Russia Ukraine Couple Marriage: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच केरल के अमृतपुरी आश्रम में साशा और ओल्या की शादी हुई, जो युद्ध के बावजूद अपने प्यार को मजबूत मानते हैं.

प्यार ने तोड़ दी देश की सीमाएं, केरल में हो गया रूस और यूक्रेन के बीच 'गठबंधन'

Representative picture (Credit Meta AI)

हाइलाइट्स

  • केरल में रूस-यूक्रेन जोड़े की शादी हुई.
  • साशा और ओल्या ने अमृतपुरी आश्रम में शादी की.
  • साशा और ओल्या की मुलाकात 2019 में हुई थी.

कोल्लम: करीब 3 सालों से रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई चल रही है. बहरहाल युद्ध के बीच केरल में रूस और यूक्रेन के एक जोड़े की शादी हुई. दोनों कोल्लम में अमृतपुरी आश्रम में एक-दूजे के हो गए, जिसके बाद उनकी प्रेम कहानी शादी में बदल गई.

दरअसल, यूक्रेन के साशा ओस्ट्रोविक और रूस की ओल्या ओस्ट्रोविक, जिन्हें सवित्री के नाम से भी जाना जाता है, ने 23 जनवरी को माता अमृतानंदमयी के आशीर्वाद से अमृतपुरी आश्रम में शादी की. बता दें कि साशा यूक्रेन के कीव से हैं. साशा अमृता यूनिवर्सिटी में मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) पर पीएचडी कर रहे हैं और वह युद्ध क्षेत्रों में लोगों को तनाव से निपटने में मदद करते हैं. वहीं, दुल्हन यानी ओल्या, जो मूल रूप से रूस के मॉस्को से हैं, 2009 में अम्मा से मिलीं और तब से अमृतपुरी में वालंटियर के रूप में काम कर रही हैं. वह रूस में ऑनलाइन मनोविज्ञान (Psychology) की पढ़ाई भी कर रही हैं. वे दोनों अमृतपुरी में 2,000 से अधिक विभिन्न देशों और पृष्ठभूमियों के लोगों के साथ रहते हैं.

साशा और ओल्या की मुलाकात 2019 में हुई थी
बता दें कि साशा और ओल्या की मुलाकात 2019 में हुई थी, लेकिन COVID के कारण वे लंबे समय तक एक-दूसरे से नहीं मिल सके. फिर उनके देशों के बीच युद्ध शुरू हो गया. हालांकि, अच्छी बात ये रही कि साशा युद्ध शुरू होने से पहले अमृतपुरी लौट आए. जिस साशा ने कहा कि यह एक चमत्कार था कि मैं युद्ध से पहले वापस आ गया. युद्ध शुरू होने के बाद, यह बहुत दर्दनाक और डरावना था.” युद्ध के दौरान वे और करीब आ गए, और उनका प्यार और मजबूत हो गया. वे मानते हैं कि प्यार देश की सीमाओं से बड़ा है.

homeajab-gajab

प्यार ने तोड़ दी देश की सीमाएं, केरल में हो गया रूस और यूक्रेन के बीच ‘गठबंधन’

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *